8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम के जन्मदिन पर स्मृति कराएंगी कुश्ती का महादंगल, 550 पहलवान लेंगे हिस्सा, जुटेंगे दिग्गज

National Wrestling Championship will be Organised in Amethi - टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympic) और पैरा ओलंपिक में भारत के शानदार प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के जन्मदिन पर कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के संसदीय क्षेत्र में कुश्ती के महादंगल का आयोजन किया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अमेठी

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 3 Sep 2021, 12:40 PM IST

National Wrestling Championship will be Organised in Amethi

National Wrestling Championship will be Organised in Amethi

अमेठी. National Wrestling Championship will be Organised in Amethi . टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympic) और पैरा ओलंपिक में भारत के शानदार प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के जन्मदिन पर कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के संसदीय क्षेत्र में कुश्ती के महादंगल का आयोजन किया जाएगा। अमेठी के युवाओं को सीधे तौर पर खेल से जोड़ने के लिए सांसद की पहल पर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आरंभ किया जा रहा है जिसकी मेजबानी इस बार अमेठी को सौंपी गई है। माना जा रहा है कि यह अमेठी के अब तक के इतिहास में सबसे बड़ा खेल आयोजन होगा। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और सांसद बृजभूषण शरण सिंह के मौजूद रहने की संभावना है। साथ ही प्रतियोगिता में दिग्गज खेल जगत के खिलाड़ी फोगाट बहने समेत नामी पहलवान मौजूद रहेंगे।

सांसद स्मृति ईरानी की पहल पर राष्ट्रीय कुश्ती महासंघ का आयोजन जिले में किया जा रहा है। कुश्ती प्रतियोगिता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू होकर 19 तक चलेगी। प्रतियोगिता में देशभर के 12 से 23 आयु वर्ग के लगभग 550 पहलवान हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता गौरीगंज के कौहार स्थित सैनिक स्कूल परिसर में आयोजित की जाएगी। खिलाड़ियों को रहने और खाने की सारी व्यवस्था इसी परिसर में की जाएगी।

प्रतियोगिता के शुभारंभ पर आएंगे मुख्यमंत्री

पूरे कार्यक्रम के आयोजन पर खुद सांसद स्मृति ईरानी तीन दिनों तक अमेठी में ही रहेंगी। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और सांसद बृजभूषण शरण सिंह के मौजूद रहने की संभावना है। साथ ही डिप्टी सीएम केशव मौर्य के भी संभावना जताई गई है।

अमेठी के लिए गौरव का बात

कुश्ती प्रतियोगिता को लेकर सांसद स्मृति ईरानी के निजी सचिव ने कहा कि यह अमेठी के लिए गौरव का विषय है कि राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता की मेजबानी करने का अवसर मिला है, जो दीदी स्मृति के प्रयास से संभव हो सका है। इसमें अमेठी के खिलाड़ियों को भी एक नई दिशा मिलेगी।

ये भी पढ़ें: बीच सड़क बीजेपी नेता की पिटाई, झांसा देकर पैसे ऐंठने का आरोप

ये भी पढ़ें: मुख्तार के भाई के बाद बेटे अब्बास अंसारी के भी सपा ज्वाइन करने के कयास तेज