21 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रियंका ने दिए संकेत, अमेठी सीट से लड़ सकती हैं चुनाव

- प्रियंका ने अमेठी से चुनाव लड़ने के दिए संकेत - अमेठी और वायनाड में से एक सीट छोड़ने पर लड़ सकतीं है चुनाव - पहले वाराणसी से चुनाव लड़ने की थी चर्चा

2 min read
Google source verification
priyanka gandhi

प्रियंका ने दिए संकेत, अमेठी सीट से लड़ सकती हैं चुनाव

अमेठी. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की सक्रिय राजनीति में एंट्री के बाद से कई बार इस बात के कयास लगाए गए कि वे चुनाव लड़ सकती हैं। पार्टी के कार्यकर्ता भी उनके चुनाव लड़ने को लेकर इच्छुक हैं। हालांकि, प्रियंका ने पहले ही यह साफ किया है कि यह फैसला पूरी तरह से उनकी पार्टी का होगा। प्रियंका के चुनाव लड़ने को कोई पुष्टि तो नहीं हुई लेकिन उन्होंने इस बात के संकेत दिए हैं कि वे राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी से चुनाव लड़ सकती हैं। माना जा रहा है कि अगर राहुल गांधी अमेठी और वायनाड दोनों सीटों से चुनाव जीत जाते हैं, तो प्रियंका अमेठी से चुनाव लड़ सकती हैं।

प्रियंका ने दिया यह जवाब

दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने इस बात के संकेत दिए। रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका से जब पूछा गया कि अगर राहुल गांधी अमेठी और वायनाड दोनों ही सीटों से चुनाव जीत जाते हैं, तो क्या वह अमेठी से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं? इस पर प्रियंका ने कहा कि यह कोई चुनौती नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके अमेठी से चुनाव लड़ने का फैसला तब होगा, जब राहुल दोनों में से कोई एक सीट छोड़ेंगे। तब इस बात पर चर्चा होगी।

पहले भी हुई थी चुनाव लड़ने की चर्चा

प्रियंका के चुनाव लड़ने की चर्चाएं पहले भी थीं। इससे पहले कहा जा रहा था कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ सकती हैं। पार्टी के कई नेताओं ने ऑफ रिकार्ड इस बात का संकेत भी दिया था कि प्रियंका के बनारस से चुनाव लड़ने की जमीनी तैयारी शुरू हो चुकी है। लेकिन बाद में प्रियंका ने इस खबर का खंडन कर यह साफ कर दिया कि वे वहां पार्टी के चुनाव प्रचार में मौजूद रह सकती हैं, मगर वाराणसी से चुनाव नहीं लड़ेंगी। प्रियंका ने यह निर्णय अपनी पार्टी पर छोड़ा था और कहा था कि अगर पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी चाहेंगे, तो वे वाराणसी से चुनाव लड़ने के लिए तैयार होंगी। अब वाराणसी से स्थानीय नेता और पूर्व उम्मीदवार अजय राय पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

ये भी पढ़ें:एमएलसी दिनेश के खिलाफ याचिका दायर, 27 मई को सदस्यता पर सुनाया जाएगा फैसला