23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नामांकन के बाद वायरल हुई प्रियंका और उनके बच्चों की यह तस्वीर

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को अमेठी से नामांकन दाखिल किया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अमेठी

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 10 Apr 2019, 4:19 PM IST

priyanka gandhi vadra

नामांकन के बाद वायरल हुई प्रियंका और उनके बच्चों की यह तस्वीर

अमेठी. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को अमेठी से नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले उन्होंने दो किलोमीटर का रोड शो किया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, उनके पति रॉबर्ट वाड्रा और बच्चे रेहान और मिराया भी मौजूद रहे। ये पहली बार है कि राहुल के साथ उनके रोड शो में पूरा गांधी परिवार एक साथ दिखा। वहीं नामांकन के बाद सोशल मीडिया पर प्रियंका की अपने बच्चों के साथ ली गई सेल्फी वायरल हुई है।

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर प्रियंका की उनके बच्चों रेहान और मियारा के साथ ली गई सेल्फी शेयर की है। इसे प्रियंका ने रीट्विट किया है। इसी के साथ अमेठी में राहुल गांधी के नामांकन पर पूरे परिवार की मौजूदगी पर प्रियंका ने खुशी भी जताई है। उन्होंने ट्वीट कर कहा 'कुछ रिश्ते दिल के होते हैं। आज भाई के नामांकन के लिए पूरा परिवार मौजूद था। मेरे पिता की यह कर्मभूमि थी, इसलिए हमारे लिए यह पवित्र भूमि है।'

सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले चुके हैं रेहान-मियारा

प्रियंका के बच्चे रेहान और मियारा इससे पहले कई सार्वजनिक कार्यकर्मों में हिस्सा ले चुके हैं। लेकिन किसी बड़े राजनीतिक कार्यक्रम या रोड शो में पहली बार इस तरह सामने आए हैं। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर राहुल गांधी के नामांकन में प्रियंका के बच्चों को लेकर एक अलग ही बज दिख रहा है।

बड़ी खबरें

View All

अमेठी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग