
Amethi News: उत्तर प्रदेश की अमेठी से दो दिन पहले यानी 12 जून को झकझोर देने वाली घटना सामने आई। यहां चार साल के मासूम का तालाब के किनारे अधजला शव मिला था। बताया जा रहा है कि खुद का बच्चा नहीं होने पर सौतेली मां तांत्रिक के कहने पर मासूम बच्चे की बलि दे दी। इस मामले में आज पुलिस ने पीड़ित बच्चे की सौतेली मां और उसके सौतेले नाना-नानी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताई ये बात
ASP हरेंद्र कुमार ने बताया कि 12 जून को जामो थाना क्षेत्र के रेसी गांव में 4 साल के बच्चे की लाश तालाब के किनारे मिली थी। शव मिलते ही पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच के आदेश दिए। और आज पुलिस द्वारा घटना का खुलासा किया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक बच्चे की सौतेली मां ने अपने माता-पिता व एक तांत्रिक दयाराम यादव के साथ मिलकर बच्चे की बलि चढ़ा दी थी। इसमें चारों की गिरफ्तारी की गई है।
खुद के बच्चे के लिए दी मासूम की बलि
दरअसल, मामला यह है कि सौतेली मां रेनू को बच्चा नहीं हो रहा था। रेनू और उसके माता-पिता इस बात से बहुत परेशान थे। इन्ही सारी परेशानियों को लेकर वे तांत्रिक दयाराम यादव के पास समस्या लेकर पहुंची। तांत्रिक दयाराम यादव ने बताया अगर किसी बच्चे की बलि चढ़ा दी जाए तो तुमको बच्चा हो जाएगा। और तांत्रिक के झांसे में आकर चारों लोग बच्चे को गांव से बाहर लेकर गए। पहले अगरबत्ती और कपूर से उसको दागा, फिर गला घोट कर हत्या कर दी।
सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
इस अपराध में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। साथ ही तांत्रिक के पुराने रिकॉर्ड खंगाला जा रहे हैं।
Published on:
14 Jun 2023 06:03 pm
बड़ी खबरें
View Allअमेठी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
