17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्वामी प्रसाद मौर्या का भाजपा पर करारा तंज, बोले- रामलला की हो रही मार्केटिंग

स्वामी प्रसाद मौर्य(Swami Prasad Maurya) ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर ईडी के माध्यम से विपक्षी नेताओं को परेशान करने का आरोप लगाया।

less than 1 minute read
Google source verification
Swami Prasad Maurya.png

सपा के राष्ट्रीय महासचिव और एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य(Swami Prasad Maurya) ने उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में भाजपा पर जमकर हमला किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समाज में भेदभाव का जहर घोलने का काम कर रही है। भगवान राम के नाम पर लोकतंत्र और समाज को बांटने वाली सरकार को लोकसभा चुनाव के उखाड़ फेंकना होना।

दरअसल, स्‍वामी प्रसाद हसनपुर तिवारी गांव में रविवार को संविधान जागरुकता संगोष्ठी में शाम‍िल होने पहुंचे थे। इस दौरान स्‍वामी प्रसाद ने कहा क‍ि समाज के दलितों, पिछड़ों और शोषितों के आरक्षण की व्यवस्था संविधान में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने की है। अपने अधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए हमें अपने को पहचानना होगा। उन्होंने आगे कहा कि सोने की चिड़िया कहे जाने वाले भारत को धर्म के ठेकेदारों ने गरीब और लाचार बना दिया है। विफलता छिपाने के लिए धर्म और राम के नाम का ढिंढोरा पीट रहे हैं।

यह भी पढ़ें: मोदी कैबिनेट में शिक्षा मंत्री बनेंगे सुधांशु त्रिवेदी! दोबारा राज्यसभा भेजकर भाजपा दे रही संकेत

रामलला पर ये क्या बोले स्वामी प्रसाद?
भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि अयोध्या में हजारों सालों से भगवान राम पूजे जा रहे हैं। भाजपा सरकार उनकी सिर्फ मार्केटिंग कर रही है। आज युवा बेरोजगार हैं, लेकिन उनकी नौकरी पर कभी कोई सवाल नहीं होता। इतना ही नहीं, स्वामी प्रसाद मौर्य ने सरकार पर ईडी के माध्यम से विपक्षी नेताओं को परेशान करने का भी आरोप लगाया।