
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा शादी का अनोखा कार्ड, जिसने भी देखा रह गया हैरान
अमेठी . 2019 लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, हर तरफ सियासी माहौल भी गरमाने लगा है। यहां तक कि चुनाव का असर अब शादी में छपने वाले कार्डों पर भी पड़ने लगा है। ऐसा ही एक कार्ड इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बीजेपी को वोट देने की अनोखी अपील की गई है। साथ ही आपको बता दें कि यह कार्ड कई और का नहीं बल्कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी का है।
सोशल मीडिया पर शादी का कार्ड वायरल
राहुल गांधी अपने दो दिवसीय अमेठी के दौरे को खत्म करके जैसे ही वापस दिल्ली पहुंचे, उसी बीच सोशल मीडिया पर शादी का एक कार्ड तेजी से वायरल हो गया। यह कार्ड बीजेपी युवा मोर्चा के एक नेता के घर का है। शादी के इस कार्ड ने अमेठी की सियासत में हलचल मचा रखी है। दरअसल शादी का यह कार्ड अमेठी बीजेपी युवा मोर्चा के एक नेता ने छपवाया है। शादी के इस कार्ड में बीजेपी को वोट देने को उपहार बताते हुए एक कमल दिल्ली भेजने की अपील की गई है।
बीजेपी को वोट ही हमारा उपहार
विनायक त्रिपाठी नाम का अपील कर्ता अमेठी के जामों थाने के निवासी हैं। वह अमेठी युवा मोर्चे से जुड़े हैं। विनायक ने कार्ड पर संदेश लिखवाया है कि 2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी को वोट ही हमारा उपहार है। हम अमेठी से एक कमल दिल्ली भेजने के लिए अपील करते हैं। यह कार्ड इन दिनों बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए सोशल मीडिया पर शेयर करने का एक साधन बन गया है।
पहले भी वायरल हुआ शादी का कार्ड
आपको बता दें कि इससे पहले सूरत के एक युवा की शादी का कार्ड भी सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ था। सूरत के युवराज पोखरना और साक्षी अग्रवाल ने अपनी शादी के कार्ड पर भगवान गणेश के बजाए राफेल की तस्वीर छपवाई थी। राफेल को लेकर पीएम मोदी की तारीफ करता और उसके फायदे गिनाता यह कार्ड सोशल मीडिया पर छाया हुआ था। इस शादी के कार्ड के चर्चे प्रधानमंत्री कार्यालय तक भी पहुंच गए थे, जिसके बाद पीएम मोदी की ओर से इस जोड़े को शादी से पहले बधाई और आशीर्वाद मिला था।
Updated on:
25 Jan 2019 04:09 pm
Published on:
25 Jan 2019 10:34 am
बड़ी खबरें
View Allअमेठी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
