अलीगढ़ में एक महिला ने अपने ही पति की हत्या प्रेमी से करवा दी। महिला ने प्रेमी को कट्टा देकर कहा जाओ मेरे पति की हत्या कर दो।
अलीगढ़ : मामला अलीगढ़ का है…यहां एक महिला का गांव के ही युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब पति को इस बात की भनक लगी तो उसने पत्नी को डांट लगाई। पत्नी को यह बिल्कुल भी नगवार लगा, उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या का पूरा प्लान बना दिया। पत्नी ने अपने प्रेमी को कट्टा दिया और कहा कि जाओ उसको गोली मार दो… प्रेमी ने प्रेमिका के पति की गोली मारकर हत्या कर दी और इसके बाद वह सीधे थाने पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं महिला के पति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार घटना अलीगढ़ के बरला थाना क्षेत्र के सीक गांव की है। मृतक की पत्नी का गांव के ही एक शख्श के साथ अवैध संबंध थे। इसे लेकर दोनों पति-पत्नी में झगड़े हुआ करते थे। ग्रामीणों के अनुसार दोनों को कई बार होटल और सार्वजनिक स्थानों पर एक साथ देखा गया था। गांव में भी कई बार दोनों में विवाद हुआ।
ये भी पढ़ें
विवाद के बाद महिला ने पति से छुटकारा पाने का सोच लिया। इसी के बाद महिला ने साजिश रची। उसने अपने प्रेमी को एक तमंचा उपलब्ध कराया और पति को गोली मारने की बात कही। प्रेमी ने साजिश के तहत प्रेमिका के पति को गोली मार दी। घटना को अंजाम देने बाद प्रेमी सीधे थाने पहुंचा और खुद को सरेंडर कर दिया।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमृत जैन ने बताया कि घटना की सूचना सुबह मिली थी। शुरुआती जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी और गांव के ही एक युवक के बीच लंबे समय से संबंध थे। महिला ने ही अपने प्रेमी को हत्या के लिए हथियार दिया, जिससे उसने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है और हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है।