कन्नौज

Heavy rain alert: आज रात में होगी झमाझम बारिश, 8 जुलाई और 9 जुलाई को मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने मानसून की बारिश को लेकर एक बार फिर अलर्ट किया है। जिसके अनुसार आज रात से बारिश का क्रम शुरू होगा। आगामी 8 और 9 जुलाई को जमकर बारिश होगी।

2 min read
Jul 07, 2025

आईएमडी मौसम विभाग ने बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार अगले 5 दिनों तक आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे।‌ बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। इस दौरान आंधी चलने की संभावना है। मध्यम बारिश भी होने की जानकारी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार कन्नौज में 8 जुलाई को झमाझम बारिश होगी। यह क्रम 9 और 10 जुलाई को भी बना रहेगा। इस दौरान आंधी चलने की भी संभावना है। ‌ आज रात में बादल गरजने के साथ आंधी चलने की संभावना है और 70 प्रतिशत बारिश हो सकती है। 8 जुलाई का अधिकतम तापमान 32 डिग्री, 9 जुलाई का 30 डिग्री और 10 जुलाई का 33 डिग्री रहने का अनुमान है। अगले सोमवार तक तापमान 34 डिग्री रहने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें

कथावाचक की पिटाई का मामला: ब्राह्मण महासभा की आज होने वाली प्रेस वार्ता स्थगित, जानें क्यों?

कैसा रहेगा कन्नौज में आज रात का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। उत्तर और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। रात में बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। 70 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। जिसके अनुसार जमकर बारिश होगी।

कैसा रहेगा 8 जुलाई का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। दक्षिण और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। दिन में छिटपुट गरज के साथ आंधी चलने की संभावना है। 50 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। रात में बादल गरजने के साथ जोरदार आंधी चल सकती है। धुआंधार बारिश भी होगी। करीब 90 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी।

कैसा रहेगा 9 जुलाई का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह के समय बदल गरजने के साथ आंधी पानी का अलर्ट जारी किया गया है। 100 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। जो यह बताता है की जमकर बारिश होगी। जिसमें पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा। रात में पूर्व और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाओं के बीच 70 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

कैसा रहेगा 10 जुलाई का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार कन्नौज में गुरुवार का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी।दिन में बादल गरजने के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना है। यह बारिश 70 प्रतिशत तक हो सकती है। देर रात भी बारिश होने की जानकारी मिल रही है। 50 प्रतिशत बारिश हो सकती है।

कैसा रहेगा 14 जुलाई तक का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 11 जुलाई शुक्रवार का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। इस दौरान 53 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। शनिवार 12 जुलाई का तापमान 28 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 70 प्रतिशत बारिश हो सकती है। 13 जुलाई रविवार का तापमान 28 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 60 प्रतिशत बारिश हो सकती है। जबकि 14 जुलाई सोमवार का तापमान 27 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 70 प्रतिशत बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें

सिंदूर देकर बोला- मेरे नाम की अपनी मांग में सजा ले, नहीं तो बाप-भाई सब खत्म, किशोरी ने की आत्महत्या

Also Read
View All

अगली खबर