अगार मालवा

कैटामाइन ड्रग्स कांड में फंसे भाजपा नेता को पार्टी ने किया बाहर, बड़े नेताओं से था ताल्लुक!

ketamine drugs case: कैटामाइन ड्रग्स मामले में भाजपा ने मंडल उपाध्यक्ष राहुल आंजना को तत्काल पार्टी से निष्कासित किया। फरार आरोपी पर ड्रग्स फैक्ट्री और करोड़ों के नेटवर्क का आरोप। (mp news)

3 min read
bjp expels rahul Anjana ketamine drugs case agar (Patrika.com)

ketamine drugs case: नशे की सौदागरी में भाजपा नेता राहुल आंजना का नाम सामने आने के बाद आगर पुलिस ने शनिवार को जगह-जगह दबिश दी। हालांकि, राहुल पुलिस के हाथ नहीं आया। स्थानीय राजनीति में आए उबाल के बाद भाजपा ने पार्टी से निष्कासित (BJP Expels Rahul Anjana) कर दिया है।

प्रारंभिक पूछताछ के आधार शंका जताई जा रही है कि राहुल राजनीतिक रसूख का उपयोग कर ड्रग्स फैक्ट्री लगाना चाहता था। एसपी का कहना है, राहुल के साथ उसके नेटवर्क को भी तलाश रहे हैं। इधर, पुलिस ने 9 किग्रा कैटामाइन और फैक्ट्री लगाने की मशनरी के साथ मौके से गिरफ्तार आरोपी ईश्वर मालवीय और दौलत सिंह को शनिवार को कोर्ट में पेश कर सात दिन के रिमांड पर लिया है। (mp news)

ये भी पढ़ें

बीजेपी नेता की काली करतूत का पर्दाफाश, 350 करोड़ के MD ड्रग रैकेट का भंडाफोड़

बड़े नेताओं से रखता था ताल्लुक

सूत्रों का कहना है, राहुल राजनीतिक रूप से बड़े ओहदे वाले नेताओं से ताल्लुक रखता है। नेतागिरी के रसूख के दम पर नशे की सौदागरी में उतर गया। जिन दो वाहनों में 9 किग्रा कैटामाइन ड्रग्स, रसायन और अन्य मशीनरी बरामद हुई, उसे लेकर शंका जताई जा रहा है कि फरार आरोपी एमडी ड्रग्स तैयार करने की फैक्ट्री लगाने की फिराक में था। कम समय में अधिक पैसा कमाने के लिए नशे का सौदागर बन गया।

फैक्ट्री खोलने वाला था आंजना, पुलिस ने जब्त की मशीनें

नारकोटिक्स विभाग से साझा की जानकारी-बेहद खतरनाक कैटामाइन ड्रग्स और उसे एमडी ड्रग्स बनाने के लिए जरुरी सामान और मशीनरी के बाद पुलिस ने फरार आरोपी और घटना के संबंध में नारकोटिक्स विभाग से भी जानकारी साझा की है पुलिस राहुल आंजना के मोबाइल डेटा एवं बैंक लेन-देन के दस्तावेज खंगाल रही है।

संदिग्ध लेन-देन आया सामने

प्रारंभिक जांच में राहुल के मोबाइल डेटा एवं बैंक लेन-देन से संबंधित कई अहम सुराग हाथ लग् हैं। पुलिस ने बताया आरोपी के बैंक खाते में बड़ी मात्रा में संदिग्ध लेन-देन हुआ है, जिसकी जांच की जा रही है। सप्लायरों एवं खरीदारों के संबंध में भी जानकारी एकत्रित की जा रही है।

पकड़े गए आरोपी 7 दिन के रिमांड पर

आरोपी ईश्वर व दौलत सिंह को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से दोनों को 7 दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है। संभावना है पूछताछ में और भी कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

10 किलो कैटामाइन से बनता है 80 किग्रा एमडी

विशेषज्ञों के मुताबिक कैटामाइन ड्रग्स बेहद खतरनाक होता है। 10 किलो केटामाइन ड्रग्स से 80 किलो एमडी तैयार किया जा सकता है। आगर पुलिस ने 9 किग्रा केटामाइन ड्रग्स जब्त किया, जिसकी बाजार कीमत 4.62 करोड़ से अधिक है। 9 किलो केटामाइन ड्रग्स से 72 किलो एमडी ड्रग्स तैयार होता। उसकी कीमत 350 करोड़ रुपए होती। (mp news)

पुलिस ने शुरू किया अभियान

नशा विरोधी अभियान में शुक्रवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। सीएसपी मोतीलाल कुशवाह और कोतवाली थाना प्रभारी शशि उपाध्याय की टीम ने बड़ौद रोड गणेश गौशाला के पास दो संदिग्ध वाहनों को रोका। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 2 कारों से 9 किग्रा कैटामाइन, 12 किग्रा अमोनियम क्लोराइड पाउडर, 35 लीटर अल्कोहल व एमडी ड्रग्स निर्माण के लिए परखनली समेत अन्य उपकरण जब्त किए।

दो आरोपी ईश्वर मालवीय व दौलत सिंह गिरफ्तार किए। मुख्य सरगना भाजपा नेता तनोड़िया मंडल उपाध्यक्ष राहुल आंजना फरार है। कार्रवाई में उनि संजय गुनेरा, सचिन धाकड़, सउनि अजय जाट, प्रआन सुनील पटेल, मानवेंद्र गुर्जर, बाबू बेबरिया, गिरजाशंकर त्रिपाठी, आरक्षक दीपक सोलंकी, सुनील नागर, राजेश दांगी की भूमिका थी। (mp news)

चाहे जो हो, कठोर कार्रवाई होगी- भाजपा जिलाध्यक्ष


तनोड़िया मंडल उपाध्यक्ष राहुल आंजना की गतिविधि घोर आपत्तिजनक पाई गई। गंभीर अपराध में लिप्त होने की जानकारी मिलने पर तत्काल वरिष्ठ पदाधिकारियों को अवगत कराया और पार्टी से निष्कासित कर दिया। हमारी सरकार नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चला रही है, जो भी लिप्त पाया जाएगा, उस पर कठोर कार्रवाई होगी।- ओम मालवीय, भाजपा जिलाध्यक्ष

बगैर संरक्षण नहीं हो सकता यह काम- कांग्रेस

जिले में नशे का कारोबार फल-फूल रहा था। क्या पता कितने समय से चल रहा था। बिना संरक्षण ऐसा अवैधानिक कामकाज नहीं हो सकता है। इससे सरकार की कथनी और करनी स्पष्ट प्रदर्शित हो रही है। भाजपा नेता जब नशे का सौदागर बन सामने आया तो बचाव करते हुए उसे निष्कासित करना महज एक खानापूर्ति है।- विजयलक्ष्मी तंवर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष

कौन-कौन हैं शामिल, कर रहे हैं जांच

कैटामाइन नामक ड्रग्स दो वाहनों से जब्त किया गया है। दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि राहुल आंजना की तलाश जारी है। जो मटेरियल बरामद हुआ है वह नार्को मटेरियल के रूप मैं उपयोग होने वाला था। एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाया जा रहा था। विवेचना जारी है। कौन-कौन लिप्त है, उनकी भी जानकारी निकाली जा रही है। नशे के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है।-विनोदकुमार सिंह, एसपी आगर

ये भी पढ़ें

बड़ी खबर: अब MP में भी होगा ‘SIR’, निर्वाचन अधिकारी ने दिए प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश
Published on:
14 Sept 2025 01:54 pm
Also Read
View All