अगार मालवा

निखरा से मिला सुसनेर अभिभाषक संघ, न्यायिक समस्याओं पर हुई चर्चा

समस्याओं को उच्च स्तर पर उठाने का निखरा ने दिया आश्वासन

less than 1 minute read

सुसनेर। रामेश्वर निखरा अपने अल्प प्रवास पर सुसनेर पहुंचे, जहां उन्होंने अभिभाषक संघ सुसनेर के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ताओं से विस्तृत चर्चा की। बैठक में वर्तमान न्यायिक व्यवस्था से जुड़ी चुनौतियों और स्थानीय स्तर पर अधिवक्ताओं को आ रही समस्याओं पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। अभिभाषक संघ सुसनेर एवं नलखेड़ा के अधिवक्ताओं ने बताया कि सुसनेर अनुभाग में पदस्थ अनुविभागीय अधिकारी एवं दंडाधिकारी की कार्यशैली तथा कथित अनुचित व्यवहार को लेकर वे असंतुष्ट हैं।

ये भी पढ़ें

तहसीलदार ने 300 कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण

न्यायालय के बहिष्कार से प्रभावित हो रहे कार्य

अधिवक्ताओं ने बताया कि विरोध स्वरूप अनुविभागीय न्यायालय का बहिष्कार किया जा रहा है और न्यायालय में उपस्थिति दर्ज नहीं कराई जा रही है। उनका कहना है कि इस स्थिति से आम जनता, पक्षकारों एवं स्वयं अधिवक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। न्यायिक कार्यों में अनावश्यक विलंब हो रहा है, जिससे प्रकरणों के निराकरण में बाधा उत्पन्न हो रही है। अधिवक्ताओं ने अपेक्षा व्यक्त की कि समस्या का शीघ्र समाधान निकाला जाए ताकि न्यायालयीन कार्य सामान्य रूप से संचालित हो सकें।

समाधान के लिए पहल का आश्वासन

रामेश्वर निखरा ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि मामले को उच्च स्तर पर उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभिभाषक संघ की समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक पहल की जाएगी, ताकि न्यायिक प्रक्रिया सुचारु रूप से चल सके और आमजन को राहत मिल सके। बैठक में अभिभाषक संघ सुसनेर के अध्यक्ष रुपनारायण श्रीवास्तव सहित अनेक वरिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे। जानकारी संघ के सचिव पूरसिंह सिसौदिया द्वारा दी गई।

ये भी पढ़ें

बच्चों को बताया रंगों का महत्व, कौटिल्य में धूमधाम से मनाया होली पर्व
Published on:
27 Feb 2026 09:41 pm
Also Read
View All