
शुजालपुर. मुख्यमंत्री भावांतर योजना तहत प्याज की खरीदी-बिक्री में हुए फर्जीवाड़े में शामिल मंडी कर्मचारियों व व्यापारियों के खिलाफ पुलिस ने सोमवार देररात एफआइआर दर्ज कर ली। एफआइआर 10 मंडी कर्मचारियों व 30 फर्म संचालकों पर की गई है। इन सभी पर जालसाजी, 420, दस्तावेजों की कूटरचना सहित धारा ३४ में मामला दर्ज किया गया है। मामले में मंडी के स्थायी व अस्थायी 10 कर्मचारियों के अलावा 30 व्यापारी फर्म संचालक के नाम सामने आए हैं। इधर मंडी प्रशासन की जांच जारी है।
भावांतर में लहसुन व प्याज की बिक्री जैसे ही शुरू हुई तो वैसे ही योजना का लाभ लेने के लिए निर्धारित खरीदी केंद्रों पर फर्जीवाड़ा शुरू हो गया था। इसका खुलासा 1 जून को पत्रिका ने सबसे पहले किया था। फर्जीवाड़े को मंडी अध्यक्ष कैलाश सोनी ने पकड़कर मंडी बोर्ड अधिकारियों को जानकारी दी थी। योजना में पंजीकृत किसानों के पंजीयन के आधार पर फर्जी अनुबंध पर्ची व बिक्री के बिल बनाकर साठगांठ से सरकार को चूना लगाने की कोशिश थी। हालांकि अध्यक्ष की सजगता से फर्जीवाड़ा सामने आ गया। मामले सामने आने के बाद मंडी बोर्ड सहित जिला प्रशासन ने जांच दल गठित किया और एक सप्ताह से एफआइआर कराने के लिए निर्देश जारी हो रहे हैं। मंडी प्रशासन ने अब तक हुई जांच के आधार पर एक प्रतिवेदन पत्र के साथ पुलिस को सौंपा है। इसमें मंडी सचिव ने गड़बड़ी व दस्तावेजों की कूटरचना के लिए सब्जी मंडी के तत्कालीन प्रभारी भूपेंद्रसिंह कटारे, भृत्य मुकेश राजपूत, दशरथसिंह राजपूत, श्यामलाल दुबे सहित ठेके पर कार्य करने वाले सुरक्षाकर्मी अजय यादव, गोविंद ठाकुर, छोटेलाल, बसंत सेलार, मुकेश गुर्जर, संदीप राठौर की संलिप्तता की बात कही।
30 फर्म के भी नाम
प्रथम दृष्टाए 30 फर्म के नाम उल्लेखित हैं। खरीदी-बिक्री व उपज की नीलामी पर भी मंडी समिति ने पूर्व में रोक लगा दी थी। मंडी द्वारा पुलिस को जारी किए गए पत्र में फर्जी कार्य करने वालों के रूप में भारत टे्रडर्स, सरफराज टे्रडर्स, मारिया टे्रडर्स, किसान फ्रूट कंपनी, गणेश ट्रेडर्स, इमरान ट्रेडर्स, विष्णु ट्रेडर्स, देवनारायण ट्रेडर्स, कामरेट ट्रेडर्स, अल्फेज ट्रेडर्स, इकबार एंड संस, हाइटेक ब्रदर्स, रइस ट्रेडर्स, नेमा ब्रदर्स, अलबा ट्रेडर्स, इंडियन ट्रेडर्स, गोल्डन ट्रेडर्स, सुल्तान ट्रेडर्स, रेहान ट्रेडर्स, कृष्णा ट्रेडर्स, अतहर ट्रेडर्स, मुकिम ट्रेडर्स, सोना ट्रेडर्स, ताहिर ट्रेडर्स, कमल ट्रेडर्स, गायत्री ट्रेडर्स, हनी ट्रेडर्स, आयुषी, शब्बीर ट्रेडर्स व एए ट्रेडर्स का उल्लेख है।
&जिला एवं स्थानीय प्रशासन के निर्देश पर प्रथम दृष्टïाए जो जांच का कार्य गठित टीम के सदस्यों ने किया है उसका प्रतिवेदन मंडी बोर्ड सहित अन्य अधिकारियों को दिया है। साथ ही मंडी सचिव ने कार्रवाई प्रतिवेदन व पत्र पुलिस को भी प्रेषित किया है। मामले में विस्तृत जांच का कार्य अभी भी जारी है।
कैलाश सोनी, मंडी अध्यक्ष शुजालपुर