
Farrukhabad Crime
पुनाली. ग्राम पंचायत रागेला के चितरेटी में एक नीलगाय सोमवार को कुएं में गिर गयी। इसकी सूचना वनपाल नाका दामडी को दी। इस पर वन विभाग से लालसिंह चौहान एवं चंद्रवीरसिंह, वाघचन्द पटेल,् सुरमाल परमार आदि पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से नीलगाय को सुरक्षित बाहर निकाला व् वन क्षेत्र में छोड दिया।
ध बोला. दुष्कर्म के मामले में वर्ष 2013 से फरार स्थाई वारंटी चकचडिय़ाला निवासी सुखलाल पुत्र मोहन डामोर को हेड कांस्टेबल प्रदीप सिह ने गुजरात के वसणा से गिरफ्तार किया है।
मारपीट के मामले में न्यायालय के स्थाई वारंटी वागवा भादर निवासी भूरा पुत्र सोमा, नाथू पुत्र सोमा को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा है।
कुएं में डूबने से कृषक की मौत
डूंगरपुर. निकटवर्ती सतीरामपुर गांव में कुंए में डूबने से एक कृषक की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सतीरामपुर निवासी कृषक हीरा भाटिया सोमवार सुबह अपने खेत गया था। यहां बिना मुंडेर के कुएं के पास खड़ा था कि अचानक इसका पैर फिसल गया और वो कुएं में गिर गया। परिजनों को पता चलते ही इसे बाहर निकाला, पर तब तक इसकी मौत हो गई थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को लेकर डूंगरपुर पहुंची। यहां पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सौंपा।
Published on:
18 Jun 2018 10:00 pm
