आगरा

मदरसों में ऐसे मनाया आजादी का जश्न, नन्हे हाथों ने तिरंगा लेकर लगाए नारे

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मदरसों में हुआ ध्वजा रोहण, निकाली गई प्रभातफेरी

2 min read
Aug 15, 2018
15 august
madarasa

आगरा। आजादी की 72वीं वर्षगांठ पर पूरे देश जश्न का माहौल है। बुधवार को जनपद में विभिन्न स्थानों पर ध्वाजारोहण कार्यक्रम आयोजित हुए। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रा संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया। स्कूल, कॉलेजों में ध्वजारोहण कार्यक्रम के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं मदरसों में ध्वजारोहण हुआ। कई मदरसों में बच्चों ने प्रभातफेरी भी निकाली। बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए।

बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी
टेढ़ी बगिया बम्बा स्थित मदरसा फलाहुल मुस्लमीन में आजादी की 72वीं वर्षगांठ पूरे जोश उत्साह और उमंग के साथ मनाई गई। मदरसे के बच्चों ने अल्वी वेलफेयर सोसाइटी के साथ मिलकर स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया। बच्चों ने प्रभातफेरी भी निकाली। देश भक्ति के गीतों के साथ बच्चे कदमताल मिलाते हुए नजर आए। इस मौके पर आरके अल्वी, डॉ. बीडी खान, शौकत उस्मानी, रईस अल्वी, राज, गौतम आदि मौजूद रहे। आजादी के जश्न में नन्हे मुन्नों को शिकरकत करता देख राहगीरों ने उनका हौसला बढ़ाया। प्रभात फेरी के दौरान लोग बच्चों की तस्वीरें खींचते नजर आए। शहर के कई अन्य मदरसों में भी ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई।

जिलाधिकारी ने किया सम्मानित
कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार ने सुबह ध्वजारोहण किया। कलेक्ट्रेट प्रांगढ़ में आगरा के स्वतंत्रा संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया गया। वयोवृद्ध स्वतंत्रा संग्राम सेनानी चिम्मनलाल जैन, रानी सरोज गौरिहार, वीके चतुर्वेदी को जिलाधिकारी ने माला और शॉल पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर कलेक्ट्रेट परिसर में सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

Updated on:
15 Aug 2018 11:19 am
Published on:
15 Aug 2018 11:04 am