आगरा

यूपी की सरकार रही शहर में और बदमाश कर ले गए बड़ी लूट

20 लाख की लूट के बाद मची खलबली, पुलिस के हाथ खाली
2 min read
• •
Updated: 6 Jul 2018, 10:09 AM IST
police
यूपी की सरकार रही शहर में और बदमाश कर ले गए बड़ी लूट

आगरा। यूपी में क्राइम कंट्रोल पर जब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बोल रहे थे। तब बदमाश बड़ी वारदात की फिराक में थे। जैसे ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अमित शाह और अन्य मंत्री आगरा से रवाना हुए वैसे ही बदमाशों ने बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दे डाला।। ट्रांसपोर्टर परिवार को बंधक बनाकर 20 लाख लूट को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। लूट की खबर सुनकर पुलिस के होश उड़ गए। बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम लगाई गईं लेकिन, कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस फिलहाल प्रॉपर्टी विवाद में भी छानबीन कर रही है।

थाना सदर के रोहता स्थित न्यू सुरक्षा विहार कॉलोनी बी-139 निवासी रुकम सिंह चौधरी ट्रांसपोर्टर हैं का परिवार रहता है। ग्वालियर हाईवे पर उनकी कंपनी का कार्यालय है। कॉलोनी में रुकमवीर सिंह ने किराए पर एक अन्य मकान भी लिया है। गुरुवार रात को नौ बजे रुकमवीर सिंह अपने कार्यालय जबकि पत्नी दूसरे मकान पर थीं। परिवार में बहन बाला देवी दोनों बेटियों निधि (17) और मनीषा (20) रुकमवीर का पुत्र अमन (10) को कोठी पर छोड़कर मंदिर गई थीं। बताया गया है कि इसी दौरान कार सवार दो बदमाशों ने धावा बोल दिया।

भांजी की कनपटी पर तमंचा
बताया गया है कि कार सवार बदमाशों ने घर में दाखिल होने के बाद में घुसने के बाद बदमाशों ने निधि और मनीषा से रुकमवीर सिंह के बारे में जानकारी ली। एक बदमाश ने बैग खोलकर तमंचा निकालने के बाद निधि की कनपटी पर तमंचा लगा दिया। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। मनीषा और अमन को कमरे में बंद कर दिया। बदमाशों ने तीनों के मोबाइल अपने कब्जे में कर लिए। इसके बाद बराबर कमरे में रखा सूटकेस जिसमें सात-आठ लाख रुपये के सोने के जेवरात और 12 लाख रुपये नकद लूटकर ले गए। दोनों युवतियों और बच्चे को कमरे में बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर गए। मंदिर से लौटने के बाद उन्हें बाहर निकाला। एसएसपी अमित पाठक, एसपी सिटी प्रशांत वर्मा समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

बदमाशों का थी पूरी जानकारी
वारदात के बाद जाते समय कॉलोनी में घर के बाहर बैठी महिलाओं को हाथ जोड़कर नमस्ते की। एक महिला हेमा देवी के पैर भी छुए। इससे महिलाओं को लगा कि बदमाश ट्रांसपोर्टर के रिश्तेदार हैं। बदमाशों ने जिस दीवान से रुपयों भरा सूटकेस निकाला, उससे अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है कि बदमाशों को घर की पूरी जानकारी थी। पुलिस इस लूट की घटना में प्रॉपर्टी विवाद के मामले पर भी छानबीन करने में जुटी है।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक