आगरा

BREAKING होली केे रंग पड़े फीके, भीषण सड़क हादसे में 32 घायल

हादसे में 32 लोग घायल हो गए, जिन्हें नजदीक के पांच अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
2 min read
• •
Updated: 11 Mar 2020, 12:56 PM IST
BREAKING होली रंग पड़े फीके, भीषण सड़क हादसे में 32 घायल
BREAKING होली रंग पड़े फीके, भीषण सड़क हादसे में 32 घायल

आगरा। आगरा - बाह रोड पर फतेहाबाद थाना क्षेत्र के नया गांव पर सवारियों से भरी टाटा मैजिक और मैक्स पिकअप जीप आमने-सामने से टकरा गईं। इस हादसे में 32 लोग घायल हो गए, जिन्हें नजदीक के पांच अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक फतेहाबाद के गांव करकौली से टाटा मैजिक में सवार होकर 25 लोग आ रहे थे। सामने से आती मैक्स जीप से टाटा मैजिक की भीषण भिड़ंत हो गई। जीप में भी एक दर्जन से अधिक लोग सवार थे। ये लोग बाह के गांव बिंदला से भदरौली लौट रहे थे। हादसा इतना जबरदस्त था कि आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए।

ग्रामीणों ने दोनों वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को पास के पांच अस्पतालों में भर्ती कराया।

ये हुए हैं घायल

हादसे में टाटा मैजिक सवार रूबी पत्नी दिनेश, विनीता पत्नी राजेश, अनमोल पुत्र राजेश, अर्चना पुत्री राजेश, गीता पत्नी सोनू, मुकेश पुत्र सौदान सिंह, शैलेंद्र पुत्र सौदान सिंह, दयाल पुत्र भंवर सिंह, उषा पत्नी संतोष, मोहित पुत्र संतोष, ओमकार पुत्र रामभरोसी, सत्य वीर पुत्र धर्मवीर, रोप पुत्र रूपसिंह, बबलू पुत्र चंद्रभान, नीलम पत्नी सुभाष, अवनीत पुत्र सत्येंद्र, विष्णु पुत्र गजेंद्र, उर्मिला पत्नी सतवीर सिंह, सुनीता पत्नी रज सिंह, सभी निवासीगण करकौली थाना मंसुरपुर आगरा और मैक्स गाड़ी में सवार दीपेंद्र पुत्र भाव सिंह, सत्येंद्र सिंह पुत्र डाल सिंह, पुन्नू पुत्र हुव्वलाल,धर्मेंद्र पुत्र हरीसिंह, गयादीन पुत्र नौशाद, सुनील पुत्र नवल सिंह , संजय पुत्र सौदान, देयपाल पुत्र नारायण, राज पुत्र ग्यादीन, यशपाल पुत्र रोशन, कोमल पुत्र छत्रपाल, कमल पुत्र पुनीत, अजय पुत्र प्रीतम सिंह निवासी गांव बींजला थाना निबोहरा घायल हो गए।

Updated on:
11 Mar 2020, 12:56 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक