आगरा

आगरा में 40 लाख की डकैती, बिल्डिंग मटेरियल व्यापारी के घर पर हथियारबंद बदमाशों का धावा

एसपी ग्रामीण नित्यानंद सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
2 min read
• •
Updated: 7 Jul 2018, 10:20 AM IST
40 Lakh robbery
40 Lakh robbery

आगरा। उत्तर प्रदेश आगरा के थाना पिनाहट में हथियारबंद बदमाशों ने बिल्डिंग मटेरियल व्यापारी के घर धावा बोल दिया। घटना को रात 12 बजे अंजाम दिया गया, जब गांव भदरौली में सभी सो चुके थे। बदमाशों की संख्या आधा दर्जन से अधिक बताई जा रही है। सभी ने मुंह पर गमछे बांध रखे थे। घटना की जानकारी होने पर पुलिस प्रशासन में अफरा तफरी मच गई। एसपी ग्रामीण नित्यानंद सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

यहां का मामला
ये मामला थाना पिनाहट के गांव भदरौली का है। यहां पर बिल्डिंग मटेरियल व्यापारी शिवदत्त गुप्ता के यहां रात 12 बजे बदमाशों ने धावा बोला। जिस समय बदमाश घर में घुसे उस समय परिवार के सभी सदस्य सोये हुए थे। बदमाशों ने परिवार के सभी सदस्यों को हथियारों की नोंक पर ले लिया। इसके बाद मारपीट की और घर में रखी अलमारियों को खंगालना शुरू कर दिया। महिलाओं के जेवरात लूट लिए, वहीं घर में रखी नकदी भी लूट ली। इसके बाद बदमाश ने परिवार के सभी सदस्यों को घर में बांधकर डाल दिया और मौके से फरार हो गए।

सुबह हो सकी जानकारी
घटना की जानकारी आज सुबह हो सकी। व्यापारी ने किसी तरह खुद को मुक्त कराया और शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। सूत्रों की मानें तो व्यापारी के यहां से लगभग 40 लाख की डकैती हुई है, हालांकि अभी तक व्यापारी द्वारा डकैती में गई रकम के बारे में कुछ स्पष्ट नहीं बताया गया है। वहीं इस बड़ी वारदात की सूचना पर एसपी ग्रामीण नित्यानंद, एसओ पिनाहट मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक