आगरा

मरने के बाद महिला भिखारी की जेब से मिली इतनी बड़ी रकम, देखने वालों के उड़ गए होश

स्थानीय दुकानदारों की मानें तो वो भीख मांगा करती थी और रूखी सूखी जो भी मिलती थी, वो खा लिया करती थी।
2 min read
• •
Updated: 23 Jul 2018, 5:14 PM IST
female beggar
female beggar

आगरा। सड़क पर भीख मांगने वाले भिखारी की कमाई कितनी हो सकती है, इस बात का आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं। आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र की सुल्तानगंज की पुलिया के पास एक भिखारी महिला की लाश मिली। उसकी जेब से जो रकम मिली, उसने देखने वालों के होश उड़ा दिए। ये महिला इसी चौराहे पर रोज दिखाई देती थी। स्थानीय दुकानदारों की मानें तो वो भीख मांगा करती थी और रूखी सूखी जो भी मिलती थी, वो खा लिया करती थी।

यहां का मामला
ये मामला थाना हरीपर्वत क्षेत्र की सुल्तानगंज की पुलिया का है। यहां पर आज सुबह एक महिला भिखारी का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला भिखारी की शिनाख्त के लिए तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को महिला भिखारी की जेब से कुछ नहीं मिला, लेकिन गुप्त जे से 52 हजार 730 रुपये की नकदी मिली, वहीं उसकी दूसरी जेब से 9 हजार रुपये के पुराने नोट मिले।

पुलिस कर रही शिनाख्त के प्रयास
थाना हरीपर्वत पुलिस द्वारा महिला के पास से मिली रकम को सीज कर दिया गया है। पुलिस महिला की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह चौराहे के आस पास घूमती रहती थी, इसके अलावा उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

Published on: