- स्वास्थ्य विभाग की तीन टीम उसके संपर्क में आए लोगों को चिन्हित करने में लगी हैं। टीम ने अब तक 80 लोगों को चिन्हित कर भी लिया है।
आगरा। तासनगरी में coronavirus संक्रमित मिले आठवें मरीज की कॉन्टेक्ट हिस्ट्री को लेकर बेंगलुरु से दिल्ली और आगरा तक खलबली मची हुई है। फिलहाल यह कोरोना संक्रमित युवती एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में एडमिट है। लेकिन इससे पहले यात्रा के दौरानन और फिर आगरा आगरा आखर होली के दौरान कितने लोगों के संपर्क में आई होगी इसे सोचकर स्वास्थ्य विभाग के होश उड़े हुए हैं।
दरअसल यह युवती हनीमून मनाने यूरोप गई। वहां से एक मार्च को स्विटजरलैंड, चार मार्च को पेरिस पहुंची। छह मार्च को मुंबई लौटी, फिर बेंगलुरु गई। 8 मार्च को बेंगलुरु से युवती फ्लाइट से दिल्ली और 9 मार्च को दिल्ली से गतिमान से सुबह आगरा आ गई। आगरा में होली पर लोगों से मिली। 12 मार्च को जिला अस्पताल में युवती सहित 12 के सैंपल लिए गए। इन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज, अलीगढ़ भेजा गया।
13 मार्च को युवती की रिपोर्ट में हैवी वायरल लोड आने पर अगली जांच के लिए सैंपल केजीएमयू, लखनऊ भेजे गए। वहां से भी रिपोर्ट हाइली सस्पेक्टेड कैटेगरी में आने के बाद आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।
स्वास्थ्य विभाग की तीन टीम उसके संपर्क में आए लोगों को चिन्हित करने में लगी हैं। टीम ने अब तक 80 लोगों को चिन्हित कर भी लिया है। इनसे संपर्क किया जा रहा है, सर्दी-जुकाम और बुखार होने पर सैंपल लिए जाएंगे।
युवती का एसएन के आइसोलेशन वार्ड में इलाज चल रहा है। युवती के रेलवे अधिकारी पिता सहित आठ स्वजनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, उन्हें घर पर ही सघन निगरानी में रखा गया है। युवती के संपर्क में आए 80 लोग चिह्नित किए गए हैं।
डॉ. मुकेश वत्स, सीएमओ आगरा