आगरा

28 September 2018 Aaj Ka Dainik Rashifal : कर्क राशि के जातक अपनी संतान पर नजर रखें, सिंह, तुला, धनु राशि वालों को खुशखबरी

जानिए क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे। आईए horoscope के आईने से जानते हैं भविष्य, Aaj ka Rashifal 28 September 2018 in Hindi: आज का राशिफल, Choose your rashi from the list below to view Today Horoscope of Arise, मेष, Taurus, व्रषभ, Gemini,मिथुन, Cancer, कर्क, Leo, सिंह, Virgo, कन्या, Libra, तुला, Scorpio, वृश्चिक, Sagittarius,धनु, Capricornus, मकर, Aquarius,कुंभ, Pisces, मीन

4 min read
Sep 28, 2018
aaj ka rashifal
aaj ka rashifal

आज है शुक्रवार। 28 सितम्बर, 2018। हमारे जीवन को ग्रह संचालित करते हैं। ग्रहों की चाल का हमारे दैनिक जीवन पर भारी प्रभाव पड़ता है। हम आपको बता रहे हैं कि आज का दिन कैसा रहेगा। कर्क राशि के जातकों को चेतावनी दी जाती है कि वे अपनी संतान पर नजर रखें। सिंह राशि के जातकों को खुशखबरी है कि अपने दुश्मन पर विजयी हो सकते हैं। तुला राशि वालों के लिए रोमांस का योग बन रहा है। धनु राशि को धनलाभ का योग बन रहा है। यहां पढ़िए आज आपके जीवन में क्या घटित होने वाला है। काम बनेंगे या बिगड़ेंगे। क्या करें कि सफलता मिले।

Aries (मेष)
ऑफिस में साथ काम करने वाले और बड़े लोगों के साथ महत्वपूर्ण मामलों पर बातचीत होने के योग हैं। कुछ नया भी सीख सकते हैं। आपके विचारों को भी महत्व दिया सकता है। कोई दोस्त या साथ काम करने वाला आज कन्फ्यूज हो सकता है। खास लोगों से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। आप काफी बिजी हो सकते हैं। पुरानी बातों भी आपको याद आएंगी। अच्छा और मीठा बोलकर आप अपने काम पूरे कर सकते हैं।

Taurus (वृष)
हर काम को धैर्य और समझदारी से निपटाने की कोशिश करें। इस राशि के कुछ लोग रोजगार की तलाश में रहेंगे। आपके लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। सोचे हुए ज्यादातर काम धीरे-धीरे पूरे होंगे। लोगों की नजर आप पर रहेगी। जमीन-जायदाद में रुचि बढ़ सकती है।

Gemini (मिथुन)
कुछ नए अनुभवों के लिए तैयार रहें। इनसे आपका आत्मविश्वास और सम्मान बढ़ सकता है। घर के कुछ काम आज फोन पर ही निपटा लेंगे। बहुत से मामले आपके फेवर में रहेंगे। बिजनेस बढ़ाने के मौके मिल सकते हैं। ज्यादातर मामलों में दिन सामान्य रहेगा। पार्टनरशिप के कारण जरूरी काम पूरे हो जाएंगे।

cancer (कर्क)
अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें। करीबी लोगों को आपसे कुछ अपेक्षाएं हो सकती हैं। आपको थोड़ी सुस्ती भी महसूस होगी। बिजनेस पार्टनर के साथ मिल कर किए गए कामों से फायदा हो सकता है। बिजनेस की शुरुआत सुस्त रहेगी। धीरे-धीरे कामकाज में गति आ सकती है। संतान के कामकाज पर नजर रखनी होगी। संतान को समय भी देना पड़ सकता है। बड़े सपने देखेंगे, लेकिन समस्या का समाधान हो जाएगा। उच्च और बौद्धिक वर्ग में सम्मान मिल सकता है

Leo (सिंह)
बिगड़े हुए काम और स्थितियों को कोशिश कर के सुधार सकते हैं। दुश्मनों पर जीत मिल सकती है। नए संबंधों से फायदा हो सकता है। दोस्तों से मदद मिलेगी। कामकाज और उसके लिए जरूरी लोगों को समझें। कामकाज से जुड़ी कोई बड़ी चुनौती आपके सामने आ सकती है। प्रेमी या किसी करीबी दोस्त के साथ आपकी बोलचाल लगभग बंद थी, तो आज शुरू हो सकती है। राजनीतिक और सामाजिक कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। बिजनेस के मामले में दिन अच्छा हो सकता है।

Rashifal today horoscope" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/09/27/aaj_ka_rashifal_m_3479979-m.jpg">

Virgo (कन्या)
परेशान लोगों को राहत मिल सकती है। किसी काम को मन लगाकर करेंगे तो जल्दी सफल हो सकते हैं। ऑफिस के कुछ काम निपटाने के लिए आपको अपने रुटीन में भी बदलाव करने पड़ सकते हैं। बिजनेस करने वालों को जितना काम मिलता जाए, उतना ही स्वीकार करते जाएं। एक-एक कर के काम निपटाएं। नए कामकाज की योजना बन सकती है। किसी तरह का निवेश करने के पहले ठीक से चेक कर लें। मेहनत का पूरा फल आपको मिल सकता है। आने वाले दिनों में फायदा होने के योग हैं। आपके कामकाज की क्षमता और बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ने के योग हैं।

Libra (तुला)
आपकी व्यावहारिकता पर भावुकता हावी हो सकती है। अपनी सभी योजनाएं और विचार अच्छी तरह दूसरों को समझा सकते हैं। आपको आने वाले दिनों में फायदा हो सकता है। पुरानी समस्या का कोई नया ही पहलू आपके सामने आ सकता है। ऑफिस के अधूरे काम निपटाने के लिए दिन ठीक है। रोमांस के लिए भी दिन अच्छा है। पार्टनर आपकी बात मानेगा।

Scorpio (वृश्चिक)
अपना व्यवहार जितना लचीला रखेंगे, उतने ही सफल हो सकते हैं। परिवार को लेकर ज्यादा ही पजेसिव हो सकते हैं। परिवार की कोई पुरानी अनबन भी खत्म हो सकती है। लचीले व्यवहार के दम पर साथ काम करने वालों के साथ समझौता हो सकता है। ऑफिस के काम ज्यादा रहेंगे। सेहत पर ध्यान देना चाहिए। दोस्तों और भाइयों के साथ समय बीतेगा। आपकी परेशानी ज्यादा समय की नहीं रहेगी। आलस्य छोड़कर एक-एक कर के काम हाथ में लें और काम समय पर करें। कोशिश और दूरदर्शिता से आपको मदद मिल सकती है।

Sagittarius (धनु)
धन लाभ हो सकता है। महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात या फोन पर बात होने के योग बन रहे हैं। बातचीत, इंटरव्यू या सौदेबाजी के लिए दिन अच्छा हो सकता है। दोस्तों और साथियों के दम पर आपके ज्यादातर काम पूरे हो सकते हैं। कुछ जिम्मेदारियां आप अगले दिन के लिए टाल सकते हैं। पुराने और बड़े लोगों से मुलाकात के याेग हैं। अधूरे काम पूरे होने की संभावना बन रही है। भूमि-संबंधी लेन-देन में रुचि बढ़ेगी। बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। संपत्ति बढ़ाने की कोई योजना आपके सामने आ सकती है।

Capricorn (मकर)
बिजनेस करने वालों को अच्छी प्लानिंग से सफलता मिल सकती है। नए लोगों से प्रोफेशनल संबंध बन सकते हैं। कामकाज में जितनी मेहनत करेंगे, उतनी तारीफ और सम्मान भी आपको मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में अपनी प्राथमिकताएं बिल्कुल साफ रखें। इससे आपको फायदा होगा। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने के नए मौके मिल सकते हैं। ध्यान रखें कि नौकरी और निजी जीवन के मामलों में आप जो भी फैसला करेंगे, उसका असर लंबे समय तक हो सकता है। दोस्त आपसे प्रभावित हो सकते हैं। जीवनसाथी से प्यार से पेश आएंगे।

Aquarius (कुंभ)
आज आप में कामकाज निपटाने की एनर्जी बहुत रहेगी। मन पर कंट्रोल रखें। किसी काम के लिए थोड़ी ज्यादा मेहनत भी आपको करनी पड़ सकती है। खुद पर ध्यान दें। बॉडी लैंग्वेज और आदतों में कुछ जरूरी बदलाव हो सकते हैं। आप कोई नई चीज सीख सकते हैं। आज आप प्रेमी से अपने मन की बात कह सकते हैं। यात्रा का योग बन रहा है। पुराने मामलों को लेकर भी यात्रा हो सकती है। आप किसी काम में कुछ ज्यादा ही बिजी हो सकते हैं। अधिकारियों से भी कामकाज में सहयोग मिल सकता है।

Pisces (मीन)
सकारात्मक सोच से आगे बढ़ेंगे तो ज्यादातर काम निपट सकते हैं। काम पर बार-बार विचार करने का मौका मिल सकता है। पर्सनल लाइफ भी अच्छी रहेगी। नौकरीपेशा लोग नई योजनाएं बना सकते हैं। आगे बढ़ने की कोशिश भी करेंगे। अपने दोस्तों और मददगार लोगों की इज्जत करें। उनको सम्मान दें। किसी दोस्त को गिफ्ट भी दे सकते हैं। समय का सदुपयोग करें। दोस्तों की मदद से कुछ जरूरी काम पूरे हो सकते हैं।

आपका दिन सुखमय रहे, आनंदमय रहे, यही ईश्वर से प्रार्थना एवं कामना करते हैं।

प्रस्तुतिः आचार्य उमेश वर्मा

संजय प्लेस, आगरा

मोबाइलः 9219615700

Updated on:
28 Sept 2018 04:08 pm
Published on:
28 Sept 2018 08:12 am