आगरा

आज का राशिफल इस राशि के जातकों को कारोबार में मिलेगा चौगुना लाभ

जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, ज्योतिषाचार्य ने बताए सितारे
2 min read
May 30, 2018
saharanpur news
rashifal

आगरा। अधिकमास समाप्त हो गए है। लेकिन, अभी शुभ कार्यों को करने में समय है। ज्योतिषाचार्य डॉ.अरविंद ने पत्रिका के सुधी पाठकों के लिए उनका भविष्यफल बताया है। आज के दिन जो जातक कारोबार में गणेशजी की स्तुति करेंगे उन्हें चौगुना लाभ मिलेगा।

मेष— परिवार के साथ समय गुजारने में लाभ मिलेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। सूझबूझ के साथ समस्याएं सुलझेंगीं। सफलता आपके कदम चूमेगी।

वृष— परिवार में किसी को आपकी देखभाल की जरूरत हो सकती है। मन मुटावों को मदद में आड़े ना लाएं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा देशाटन का योग है।

मिथुन— स्वास्थ्य के प्रति आज का दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक लोगों का सहयोग मिलेगा। मन में बुरे विचार ना लाएं। रोजी रोजगार के अवसर मिलेंगे।

कर्क— घर में मांगलिक कार्य का योग बन रहा है। नए मेहमान का आगमन होगा। न्यायालय से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। रोजी रोजगार की दिशा में चल रहे प्रयास सार्थक होंगे।

सिंह— परिवार में विवादों की स्थिति बन रही है। यात्रा का योग है लेकिन, कष्टदायक यात्रा रहेगी, इसलिए यात्रा से बचे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शिक्षा के क्षेत्र में कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

कन्या— भाग्य साथ नहीं दे रहा है। लेकिन, गणेशजी की स्तुति करेंगे तो भाग्योदय होगा समलता कदम चूमेगी। बन रहे कामों में अड़चनें आ रही हैं। कोई नया कार्य शुरू ना करें। परिवार में संतोष की स्थिति बनी रहेगी।

तुला— बड़ों का आदर करेंगे तो शुभ फल मिलेंगे। सेहत के प्रति सचते रहने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। पढ़ाई में मन लगाने की आवश्यकता है।

वृश्चिक— योजनाओं को बल मिलेगा। किसी अपने को खोने का दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। परिवार में संयम बनाकर रखें। शारीरिक कष्ट हो सकते हैं। यात्रा देशाटन में दुर्घटना के योग हैं इसलिए यात्रा से बचें।

धनु— परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। भाग्योदय हो रहा है। सूझबूझ के साथ समस्याओं को सुलझाने में कामयाबी मिलेगी। सेहत के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मकर— परिवार में गुस्से पर काबू रखेंगे तो कार्य बनेंगे। स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। परिवार में नए मेहमान का आगमन होने के योग हैं। आलस को छोड़कर कारोबार में मन लगाएं।

कुंभ— मान प्रतिष्ठा के लिए आज का दिन अच्छा है। नए काम को शुरू करने के लिए अच्छा समय है। भाग्य से हर संभव सहायता मिलेगी। सेहत में लाभ मिलेगा।

मीन— दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। यात्रा में कष्ट के योग है। घूमने फिरने के योग बन रहे हैं। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। परिवार की सेहत का ध्यान रखें।

Published on:
30 May 2018 10:41 am