
aaj ka rashifal, aaj ka panchang: 30-5-2018 ka rashifal
जबलपुर। बुधवार को वृष राशि में सूर्य-बुध की जोड़ी बनने बुधादित्य योग बन रहा है जिसके कारण अधिकांश लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग भी बन रहा है जिसके अशुभ प्रभाव से बचने के लिए लोगों को वित्तीय लेनदेन में संभलकर रहना होगा। आज गणेशजी की पूजा करें, उन्हें दूर्वा चढ़ाएं और ऊं गं ऊं मंत्र का कम से कम १०८ बार जाप करें। इससे लोगों को नौकरी और बिजनेस में किस्मत का साथ मिलेगा। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। अधिकारियों से मदद मिलेगी।
आज का पंचांग
शुभ विक्रम संवत् - 2075
संवत्सर का नाम - विरोधकृत
शालिवाहन शक संवत् - 1940
हिजरी सन् - 1439 रमजान मास
तारीख 14
अयन - उत्तरायन।
ऋतु - ग्रीष्म ऋतु। मास - अधिक ज्येष्ठ
पक्ष- कृष्ण पक्ष
तिथि - रात्रि 8.06 तक प्रतिपदा उपरांत द्वितीया तिथि रहेगी।
नक्षत्र- रात्रि 2.56 तक ज्येष्ठा उपरांत मूल नक्षत्र रहेगा।
योग - शाम 5.14 तक सिद्ध उपरांत साध्य योग रहेगा।
शुभ मुहूर्त - आज के दिन नामकरण, वाद्यारंभ एवं गायन वादन हेतु शुभ मुहूर्त रहेगा।
अनुकूल समय - प्रात: 6.00 से 9.00, दोपहर 10.30 से 12.00, शाम 3.0० से 6.00, रात्रि 7.30 से 9.00 बजे तक।
व्रत/पर्व - --
दिशाशूल - उत्तर
चंद्रमा - रात्रि 2.26 तक वृश्चिक राशि में उपरांत धनु राशि में संचरण करेगा।
राहुकाल - दोपहर 12.00, 00 से, 1.30,00, बजे तक (अगर हो सके तो शुभ कार्यों को करने से बचे।)
आज जन्म लिए बच्चा
आज जन्में बालकों का मूलांक 3 है। माह की 3.12 एवं 21 तारीख इनके लिए शुभ तथा सुखद रहेगी। इस मूलांक के जातक पढऩे-लिखने में निपुण तथा संगीत कला की ओर विशेष रुचि रखने वाले होते हैं।
आज का राशिफल
मेष - विचारों पर अंकुश रखें। संतों का सान्निध्य प्राप्त होगा। कुसंगति से बचें। विवेक से कार्य करें। लाभ होगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा।
वृषभ - कार्य से लोग प्रभावित होंगे। भय, चिंता व तनाव का कारण रहेगा। चोट-दुर्घटना से हानि संभावित है। हनुमान जी को चोला अर्पण करें।
मिथुन - कार्य स्थल पर अकारण तनाव सम्भव है। यात्रा सफल रहेगी। शुभ समाचार मिलेंगे। मेहनत का फल मिलेगा। धनागम होगा। अस्वस्थता रह सकती है। राजकार्य से जुड़े लोगो के लिए समय उपयुक्तहै।
कर्क - पुराने विवाद शांत होंगे। गृहस्थ सुख मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सम्मान बढ़ेगा। निवेशादि मनोनुकूल लाभ देंगे।
सिंह - आदतों को बदलें। परिजनों का साथ मन को आनंद देगा। हानि से बचें, जोखिम न उठाएं। धन प्राप्ति सुगम होगी। यात्रा से लाभ होगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।
कन्या - अनजाने में हुई गलती परेशान करेगी। जोखिम न लें। व्यय वृद्धि होगी। चोरी, चोट, विवाद संभव है। अपेक्षा न करें। संयम रखें।
तुला - दिन की शुरुआत प्रशन्नता पूर्वक होगी। रुका धन मिलेगा। यात्रा सफल। धनलाभ होगा। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे। भय, चिंता सताएंगे।
वृश्चिक - व्यवसाय में विरोधी सक्रिय रहेंगे। दिनचर्या में बदलाव रहेगा। नई योजना बनेगी। कार्यशैली में बदलाव से लाभ बढ़ेगा। धन कोष में वृद्धि होगी। माता स्वास्थ्य में बदलाव होगा।
धनु - गृह क्लेश को टालें। स्वयं को बदलें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। तीर्थाटन संभव है। धनप्राप्ति होगी। न्याय पक्ष उत्तम है।
मकर - प्रेम-प्रसंग में सफलता के योग। अग्नि, वाहन, मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें। कुसंगति से हानि। जोखिम न लें। पुराना रोग उभर सकता है।
कुम्भ - मानसिक शाति मिलेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। अस्वस्थता रहेगी। विवेकपूर्ण कार्य लाभ देंगे। प्रतियोगिता में सफल होंगे।
मीन - धार्मिक अनुष्ठानों में रूचि बढेगी। शत्रु शांत रहेंगे। संपत्ति के कार्यों से लाभ। उन्नति होगी। शारीरिक कष्ट संभव है। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे। संतान सुख सम्भव।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Published on:
30 May 2018, 7:34 AM IST
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़




