08 October 2018 Aaj Ka Dainik Kanya Rashifal : हम आपको बता रहे हैं आज कैसा रहेगा कन्या राशि का दिन ।
आज है सोमवार। 8 अक्टूबर, 2018। ग्रहों की चाल का हमारे दैनिक जीवन पर भारी प्रभाव पड़ता है। हम आपको बता रहे हैं कि आज का दिन कैसा रहेगा। वृष राशि वालों को सलाह दी गई है कि वे नौकरों पर ज्यादा भरोसा न करें। कर्क राशि वालों के लिए बिजनेस बढ़ने के योग हैं। सिंह राशि वालों की हर कोशिश सफल होती प्रतीत हो रही है। कन्या राशि वाले आज अपने प्यार का इजहार बेहिचक कर सकते हैं। यहां पढ़िए आज आपके जीवन में क्या घटित होने वाला है। काम बनेंगे या बिगड़ेंगे। क्या करें कि सफलता मिले।
Aries (मेष)
कामकाज के मामलों में जो सलाह मिलेगी, वह आपके लिए काफी महत्वपूर्ण हो सकती हैं। आप वर्तमान स्थिति को समझेंगे और भविष्य के बारे में भी आपका अनुमान ठीक रहेगा। जॉब और बिजनेस में आपको फायदा हो सकता है। नए लोगों से मुलाकात के योग बन रहे हैं। पुरानी मेहनत का फायदा आज आपको मिल सकता है। आपकी उम्मीदों और कोशिशों में बहुत अच्छा तालमेल बन सकता है। आज आप हर दिशा में कोशिश कर सकते हैं। एक बार में एक ही काम करें। आज आपको आसपास के किसी व्यक्ति के सही-गलत होने का अहसास होगा। आज आप पूरे दिल और दिमाग से काम करेंगे।
Taurus (वृष)
सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। आप मेहनत से संतुष्ट भी हो सकते हैं। आपको कुछ दोस्तों की मदद मिल सकती है। लोगों से मिलने और बातें करने का मन रहेगा। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में आपका समय निकल सकता है। पैसे कमाने के कई विचार आपके मन में आ सकते हैं। आप अपनी पैसों की स्थिति पर विचार करेंगे। किसी निवेश के लिए पैसों की बचत करने की बात भी आपके मन में रहेगी। खर्चों में कटौती करने से आपके काम बन सकते हैं। नौकरों पर ज्यादा भरोसा ठीक नहीं है। परिवार में खुशी का मौका मिल सकता है।
Gemini (मिथुन)
आज आप मनमौजी हो सकते हैं। कामकाज के लिहाज से आप सही दिशा में हैं। नया मौका समय आने पर ही मिल पाएगा। किसी नई शुरुआत के बारे में विचार करने लिए दिन अच्छा है। जो जरूरत बाकी रह गई है, उन्हें भी पूरा करना आपका लक्ष्य हो सकता है। आप सक्रिय हो जाएंगे। बिजनेस में आप वही करेंगे जो आप चाहते हैं। लव पार्टनर आपका सम्मान करेगा। पार्टनर के साथ आप ज्यादा समय बिताएंगे।
cancer (कर्क)
आज आप मानसिक तौर पर आप बहुत सक्रिय रहेंगे। कई तरह के पूर्वाभास आपको हो सकते हैं। रुटीन लाइफ में कुछ बदलाव हो सकता है। किसी करीबी व्यक्ति का ट्रांसफर हो सकता है। पढ़ाई में मन लगेगा। लिखा-पढ़ी के कामों में सफलता मिल सकती है। प्रेमी के साथ समय बीतेगा। नौकरी या धंधे में ज्यादा फायदा होने के योग हैं। आपका काम भी अच्छा रहेगा। पारिवारिक सुख और संतोष रहेगा। बिजनेस बढ़ने के योग हैं। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।
Leo (सिंह)
आज आपकी ऊर्जा चरम पर हो सकती है और कोशिशें भी पूरी होंगी। जो काम हाथ में लेंगे, उसमें आराम से सफल हो सकते हैं। सभी के साथ आपका तालमेल बहुत अच्छा रहेगा। सामूहिक तौर पर किए जाने वाले कामों में आप सफल हो सकते हैं। आपकी कोशिश सफल हो सकती है।
Virgo (कन्या)
नए विचारों और नजरिए की जरूरत महसूस करेंगे। मेहनत से सफलता मिलने के योग हैं। किस्मत का साथ मिल सकता है। आपके सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। अचानक धन लाभ के योग हैं। कर्जा लेने की कोशिश कर रहे हैं, तो मंजूरी मिल सकती है। मौज-मस्ती के मौके मिलेंगे। करियर के मामलों में किस्मत आपका साथ दे सकती है। करियर में आगे बढ़ने पर विचार कर रहे हैं, तो अपने सोशल कॉन्टैक्ट्स टटोलने की कोशिश करें। आज कुछ लोग आपके लिए खास साबित होंगे। आपका पूरा ध्यान खुद पर रहेगा। खुद पर ध्यान देंगे तो बड़े काम भी आसानी से और जल्दी पूरे हो जाएंगे। लव प्रपोजल की कोशिश सफल रहेगी।
Libra (तुला)
आपकी मायूसी जल्दी ही खत्म हो सकती हैं। आज एक के बाद एक लगातार काम रहेगा। आप बिजी होंगे। मिलने वाली सूचनाएं भी आपको भावुक कर सकती हैं। धर्म और कानून से जुड़ी किसी गतिविधि में भी आप शामिल हो सकते हैं। हर काम पूरे मन से करें।
Scorpio (वृश्चिक)
अविवाहित लोगों के सामने कोई नया रिश्ता आने के योग हैं। अचानक यात्रा भी हो सकती है। पैसे मिलने की संभावना बढ़ेगी। बिजनेस या पारिवारिक मामलों को लेकर खरीददारी हो सकती है। कोई पसंदीदा वस्तु मिलने के योग बन रहे हैं। विद्वानों के साथ उठने-बैठने का मौका भी मिल सकता है। फायदेमंद सौदे होने की संभावना है। छुट्टी मनाने या किसी के घर जाने की योजना आपके दिमाग में है।
Sagittarius (धनु)
आज आप किसी को कोई अच्छी खबर सुना सकते हैं। नए लोगों से दोस्ती होने के योग बन हैं। अपने धैर्य और चुप्पी से आप किसी को भी हरा सकते हैं। अपनी मानसिक ऊर्जा का सकारात्मक इस्तेमाल करें तो आप आगे बढ़ सकते हैं। परिवार या पार्टनर के साथ चल रही अनबन खत्म होने की संभावना है। प्रॉपर्टी संबंधित पुराने मामले सुलझ सकते हैं। पुराने कर्मों का पॉजिटिव नतीजा मिल सकता है। आपके वो सब काम फटाफट निपट सकते हैं, जिनकी प्लानिंग आप पिछले कई दिनों से कर रहें हैं।
Capricorn (मकर)
दिमाग में कई कामों की प्लानिंग चल सकती है। नई नौकरी भी शुरू कर सकते हैं। उत्साह बढ़ेगा। सुस्ती की स्थिति खत्म हो सकती है। नई ऊर्जा का प्रयोग आप बकाया काम और जिम्मेदारियों को निपटाने में करें। कोई खास चीज आज आपको मिल सकती है। व्यापार में कर्मचारियों पर ज्यादा ध्यान दें। दुश्मनों की संख्या कम हो जाएगी। कुछ नई चीजें भी आज आप सीख सकते हैं। शाम को दोस्तों के साथ अच्छा समय बीत सकता है।
Aquarius (कुंभ)
कोई आपसे कुछ बात करे तो उसका जवाब बहुत सोच-समझकर ही दें। कड़ी मेहनत करके और नतीजे दिखाकर आपको अपने काम से खुशी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। इसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। आपको अपने मन की बात सीधे ढंग से कहने का मौका शायद ही मिल सकेगा। कॉन्फिडेंस के दम पर आप लगभग हर काम में सफल हो सकते हैं। अपनी क्षमताओं का सटीक ढंग से अनुमान जरूर लगा लें। आज मिलकर किए गए कामों में सफलता मिल सकती है। कला, संगीत या किसी रचनात्मक काम में रुझान बढ़ सकता है।
Pisces (मीन)
बिजनेस अच्छा रहेगा। किस्मत आपको कुछ अच्छे मौके दे सकती है। मन की बात पर पूरा भरोसा रखें। आज आपको अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है। किसी सौदे में आपको अच्छा फायदा होने की संभावना है। संतान के साथ आज आपके संबंध अच्छे हो सकते हैं। धैर्यपूर्वक और सहानुभूति के साथ की गई बातचीत आपके फेवर में हो सकती है। कागजी काम अकेले बैठ कर निपटा लें। आज के काम आज ही पूरे कर लें।
आपका दिन सुखमय रहे, आनंदमय रहे, यही ईश्वर से प्रार्थना एवं कामना करते हैं।
प्रस्तुतिः आचार्य उमेश वर्मा
मोबइलः 9219615700
संजय प्लेस, आगरा