आगरा

जानिए कैसा गुजरेगा मंगलवार, क्या कहते हैं आपके ​सितारे

इस राशि के लोग वाहन प्रयोग करने में बरतें सावधानी, दुर्घटना के बन रहे योग।

2 min read
May 22, 2018

आगरा। आज मंगलवार है, यानि हनुमान जी का दिन है। हनुमान जी की सभी पर कृपा रहती है। वे संकट मोचन हैं, लोगों के संकटों को दूर करते हैं। शनि प्रदत्त कष्टों से मुक्ति दिलाते हैं। राम भक्त हैं, इसलिए माता सीता की कृपा भी हम पर सदैव बनी रहती हैं। बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं। अधिक मास में रामायण, सुंदर कांड का पाठ करने से सैकड़ों गुना पुण्य प्राप्त होगा।

मेष राशि - संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। व्यापार में आमददनी के योग बनेंगे। प्रेम प्रसंग में प्रगारता आएगी।

वृष राशि - घरेलू उपयोग की वस्तुओं पर धन खर्च करेंगे। समाज में मान प्रतिष्ठा मिलेगी। उच्चाअधिकारियों से संबंध मुधर होंगे। माता से उपहार या धन प्राप्त होगा।

मिथुन राशि - कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक संबंधों में प्रगारता आएगी। रुके हुए कार्य सम्पन्न होंगे। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क राशि - रुका हुआ धन प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र में किसी सहयोगी से सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में कोई शुभ कार्यक्रम या खुशी प्राप्त होने के संदेश मिल रहे हैं।

सिंह राशि - आज आपको उच्चाधिकारी से धन अथवा उपहार प्राप्त होगा। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। गृहस्थ जीवन सुखद रहेगा।

कन्या राशि - व्यर्थ की भागदौड़ बनी रहेगी। लम्बी यात्रा अथवा विदेश यात्रा का योग बनेगा। आय से खर्च अधिक बना रहेगा। शरीरिक थकान या कमजोरी महसूस करेंगे।

तुला राशि - आज का दिन मिला जुला रहेगा। वाणी पर संयम रखें, वाद विवाद होने की पूरी संभावना है। कार्य क्षेत्र में आय के साथ सम्मान मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

वृश्चित राशि - सरकारी कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। पिता से धन अथवा उपहार प्राप्त होगा। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्य क्षेत्र का विस्तार होने की संभावना है।

धनु राशि - अध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। देव दर्शन अथवा तीर्थ यात्रा पर जाने के योग हैं। रुके कार्य सम्पन्न होंगे। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा।

मकर राशि - आज वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। दुर्घटना संभव है। अक्समात रुका हुआ धन प्राप्त होगा। राजनीतिक क्षेत्र में पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शरीरिक स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

कुंभ राशि - आज मित्र, सहयोगियों से भेंट होने की संभावना है। गृहस्थ जीवन सुखद रहेगा। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। विदेश यात्रा का योग बन रहा है। घर में सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। प्रेम प्रसंग में संदेह उत्पन्न हो सकता है।

मीन राशि - आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना है। ऋण अथवा कर्ज लेने के योग बनेंगे। मुकदमे में विजय प्राप्त होगी। कार्य क्षेत्र में कुछ अवरोध उत्पन्न हो सकते हैं। नाना नानी के धन अथवा उपहार प्राप्त होंगे।

Published on:
22 May 2018 09:24 am
Also Read
View All