आगरा

आप की पहली सूची जारी, मेयर के लिए चार नाम

दिल्ली के मुख्यमंत्री अऱविन्द केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी यानी आप ने नगर निकाय चुनाव में पूरी ताकत लगा दी है।
2 min read
Oct 16, 2017
Your plan is ready to reach the booth
Your plan is ready to reach the booth

आगरा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अऱविन्द केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी यानी आप ने नगर निकाय चुनाव में पूरी ताकत लगा दी है। पार्टी इसकी लंबे समय से तैयारी कर रही थी। इसी का परिणाम है कि आम आदमी पार्टी नगर निकाय चुनाव की तैयारी में सबसे आगे चल रही है। इतनी आगे कि 100 में से 10 पार्षद प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही मेयर पद पर आम आदमी पार्टी से चार लोगों ने दावेदारी की है। मेयर के लिए टिकट का फैसला पार्टी हाईकमान करेगा।

ये हैं आम आदमी पार्टी से प्रत्याशी
आम आदमी पार्टी आगरा की जिला कार्यकारिणी द्वारा 10 पार्षदों की सूची जारी की गई है। पहली सूची आम आदमी पार्टी की जोनल इकाई की सहमति से जारी की गई है।
वार्ड 22 सोहल्ला से राजकुमारी
वार्ड 28 नाई की सराय से सीमादेवी
वार्ड 30 रामनगर से सत्यभान भारती
वार्ड 41 अनुसूचित जाति आजमपाड़ा से गोपाल शर्मा,
वार्ड 49 राहुलनगर से बृजेश यादव
वार्ड 69 आवास विकास दक्षिणी से विजेता शर्मा,
वार्ड 84 राजामंडी से अनुज गुप्ता
वार्ड 66 नवलगंज से राहुल
वार्ड 50 सीतानगर से दीपक
वार्ड 70ताल फिरोज खां से आवेश बघेल

घोषणापत्र जारी होगा
आम आदमी पार्टी आगरा पहली बार नगर निगम में जनता के मुद्दों ( घोषण पत्र ) जारी करेगी। सभी प्रत्याशियों द्वारा झाडू संदेश यात्रा के माध्यम से जनता को धोखा देने वालों के बारे में बताया जायेगा। शहर को सुन्दर, साफ और अच्छा बनाने की योजना के साथ जनता संवाद रखा जाएगा। जनता क्या चाहती है, इस मुद्दे पर जनता ही बताएगी।

मेयर के लिए चार दावेदार
आगरा में सबसे प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव मेयर का है। मेयर के लिए आम आदमी पार्टी से चार लोगों के नाम का पैनल हाईकमान को भेजा गया है। ये हैं- अशोक शर्मा, दिलीप बंसल, अजय वीर सिंह और कपिल वाजपेयी। कपिल वाजपेयी आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक हैं। यही आगरा में पार्टी का चेहरा हैं।

Published on:
16 Oct 2017 05:58 pm