आगरा

एबीवीपी स्थापना दिवस पर इस बार पर्यावरण संरक्षण का देने जा रहा संदेश

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद 9 जुलाई को स्थापना दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने जा रहा है।
2 min read
• •
Updated: 7 Jul 2018, 3:51 PM IST
ABVP
ABVP

आगरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद 9 जुलाई को स्थापना दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने जा रहा है। इस अवसर पर आगरा की लाइफ लाइन कही जाने वाली एमजी रोड पर छात्र छात्राओं का विशाल समूह रन फॉर एनवॉयरमेंट नामक पर्यावरण संदेश यात्रा निकालेगा।

यहां से शुरू होगी ये यात्रा
मदिया कटरा स्थित होटल वैभव पैलेस में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि यह यात्रा स्पीड कलर लैब संजय प्लेस से सुबह 6.30 बजे प्रारम्भ होकर आगरा कॉलेज तक पहुचेगी। जहां पर समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस यात्रा में उपस्थित होने वाले छात्र छात्राओं एक विशेष ड्रेस कोड प्रदान किया जाएगा, जोकि पर्यावरण जागरुकता का संदेश देगा।

बड़ी संख्या में छात्रों की होगी उपस्थिति
प्रदेश सहमंत्री आशुतोष मिश्रा ने बताया कि इस कार्यक्रम को शहर एवं समाज के हर वर्ग, हर क्षेत्र में पहुंचाने के लिए आगरा के कार्यकर्ताओं द्वारा विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया गया, जिसके तहत 42 इंटर कॉलेज एवं 62 कोचिंग सेंटर व महाविद्यालयों में संपर्क किया गया है।

इसलिए लिया गया ये निर्णय
पार्थ जादौन ने बताया कि आगरा शहर स्वच्छता एवं प्रकृति व पर्यावरण के सौंदर्यीकरण में काफी पिछड़ा हुआ है। पूरे देश और दुनिया में शहरीकरण व औद्योगिकरण के इस दौर में वृक्षों का लगातार कटान हो रहा है, जिससे ग्लोबल वार्मिंग प्रभावित हो रही हे, जो कि कभी भी भीषण संकट पैदा कर सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए एबीवीपी ने पर्यावरण से जुड़े कई अभियान चलाये हैं। अखिल ने बताया कि इन अभियान के तहत पौधारोपण स्वच्छता पर्यावरण की जागरुकता के लिए गोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है।

हर घर में पहुचेंगे ये पौधे
सपना भदौरिया ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा पिछले वष्ज्र्ञ भी अपने स्थापना दिवस के याद करते हुए आगरा शहर में महा पौधारोपण अभियान चलाया गया, जिसमें 8 हजार 152 पौधों का रोपण एवं 5000 तुलसी के पौधे हर घर जाकर वितरत किए गए थे।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक