आगरा

मांई भोजपुरी महोत्सव में मिला शहर के इस अधिवक्ता को भूषण सम्मान

भोजपुरी भाषा के लिए किए गए विभिन्न उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया ये सम्मान।

2 min read
Jun 03, 2018
Advocate Ashok Choubey
Advocate Ashok Choubey

आगरा। संगम नगरी इलाहाबाद में आयोजित मांई भोजपुरी महोत्सव में आगरा के एडवोकेट अशोक चौबे को मॉरीशस के राजदूत जगदीश गोवर्धन द्वारा भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। इलाहाबाद के उत्तर मध्य सांस्कृतिक केंद्र के सभागार में आयोजित इस महोत्सव का शुभारम्भ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री स्वाति सिंह ने किया।

इसिलए मिला सम्मान
एडवोकेट अशोक चौबे को ये सम्मान उनके द्वारा भोजपुरी भाषा के लिए किए गए विभिन्न उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया। अशोक चौबे लम्बे समय से भोजपुरी भाषा के उत्थान एवं प्रचार प्रसार के लिए कार्य कर रहे हैं और देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी भोजपुरी भाषा के विभिन्न उत्सवों में हिस्सा ले चुके हैं। इस अवसर पर अशोक चौबे ने अपने वक्तव्य में कहा कि इलाहाबाद संगम के लिए पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और इस समारोह में भी देश विदेश से आये प्रतिनिधियों का संगम हुआ है।

भाषाओं को बचाना है कर्तव्य
अधिवक्ता अशोक चौबे ने कहा कि भारत की हर भाषा को संजो कर रखना और उसे लुप्त होने से बचाना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है, क्योंकि भारत की एक पहचान भाषाओं से भी है। उन्होंने ये भी कहा कि उनका संघर्ष ब्रज भाषा एवं राजस्थानी भाषा को भी बोली क्षेत्र के आधार पर संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने तक जारी रहेगा, क्योंकि ये सभी भाषाएं भारत की एकता का प्रतीक हैं और समय समय पर लोगों को एक दूसरे से जोड़ने का कार्य किया है।

Published on:
03 Jun 2018 12:22 pm