आगरा

पत्नी की सहेली निकली ‘चालबाज’! सराफा कारोबारी को लगाया 6 करोड़ से ज्यादा का चूना

Agra Bankruptcy Case: आगरा के कमला नगर में सराफा कारोबारी से 11.58 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई। पत्नी की सहेली ने उधार गहने लेकर थोड़ा भुगतान किया और बाकी रकम के बदले फर्जी प्लॉट दस्तावेज दे दिए। पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
2 min read
• •
Updated: 6 Jan 2026, 5:59 PM IST
agra bankruptcy case bullion trader duped of over rs 6 crore by his wife friend
सराफा कारोबारी को 6 करोड़ से ज्यादा की चपत। फोटो सोर्स-AI

Agra Bankruptcy Case: आगरा के कमला नगर इलाके से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यहां एक सराफा कारोबारी को उसकी पत्नी की सहेली ने करोड़ों रुपये का चूना लगा दिया। इतना ही नहीं, परिवार के साथ मिलकर उसने ऐसी साजिश रची कि किसी को भनक तक नहीं लगी।

मुनाफे का लालच देकर उधार माल लिया

मधुबन सोसाइटी में रहने वाले गौरव पोद्दार और उनकी पत्नी संगीता मोती कटरा में सोने-चांदी का कारोबार करते हैं। गौरव की पत्नी की सहेली पिंकी झा ने बड़े भरोसे के साथ व्यापार में मुनाफे का लालच देकर उधार पर माल उठाना शुरू कर दिया। पिंकी ने उसकी फर्म किनारी बाजार स्थित एए एंटरप्राइजेज को सोने-चांदी के आभूषण भेज दिए।

फर्जी प्लॉट का एग्रीमेंट थमाया

पिंकी ने 11 करोड़ 58 लाख रुपये के गहने लिए, लेकिन भुगतान सिर्फ 4 करोड़ 83 लाख रुपये का ही किया। जब बाकी के 6 करोड़ 75 लाख रुपये मांगे गए, तो आरोपी टालमटोल करने लगे। उन्होंने बकाया पैसे के बदले एक प्लॉट का एग्रीमेंट और ऑरिजनल डीड गौरव को थमा दिया, जो बाद में पूरी तरह फर्जी निकला। यानी पैसे तो डूबे ही थे, साथ ही कागजों के नाम पर भी धोखा किया गया।

कारोबारी को दी जान से मारने की धमकी

जब गौरव ने अपनी मेहनत की कमाई वापस मांगी तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। 31 अक्टूबर को जब गौरव अपने पैसे की वसूली के लिए गया, तो पिंकी के पति, देवर और ननद समेत पूरे परिवार ने उनकी पिटाई की। साथ ही झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित कारोबारी ने पुलिस आयुक्त दीपक कुमार को सारे बिल और दस्तावेज दिखाए।

मामले में DCP ने क्या कहा?

DCP सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पिंकी झा और उसके परिवार के सात सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच जारी है।

Also Read
View All
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra News: जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय कुमार लल्लू, जानिए CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कहा?