आगरा

स्कूल संचालकों को बड़ा झटका, इस कदम के बाद, रुक जाएगी अंधाधुंध कमाई

आगरा मंडल व्यापार संगठन ने स्कूल संचालकों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया है।

2 min read
Jul 23, 2018
Agra Mandal Vyapar Sanghtan

आगरा। स्कूल संचालकों को बड़ा झटका लगने जा रहा है। आगरा मंडल व्यापार संगठन ने स्कूल संचालकों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत स्कूल संचालकों द्वारा की जा रही मनमानी के विरोध में व्यापारियों द्वारा लड़ाई शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी केपी सिंह को ज्ञापन दिया।


दिया ज्ञापन
आगरा मण्डल व्यापार संगठन एवं पश्चिमी उप्र प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मण्डल के द्वारा स्कूलों द्वारा बेसिक शिक्षा, कान्वेन्ट एवं प्राइवेट स्कूलों द्वारा स्टेशनरी, ड्रेस व बस्ता सामिग्री विक्रय करने वाले व्यापारियों द्वारा स्कूलों से अनुबन्ध के तहत हो रही लूटमार को रोकने के लिए आन्दोलन चलाये जाने वाली श्रृंखला में आज अपर जिलाधिकारी नगर केपी सिंह को ज्ञापन दिया तथा उनसे स्पष्ट मांग की कि छात्रों को स्वतंत्र छोड़ दिया जाये कि वह अपनी आवश्यकतानुसार किताबें, कापी, स्टेशनरी, बस्ता, ड्रेस आदि स्कूलों के मानकों के अनुसार क्रय कर सकें।

ये रहे मौजूद
ज्ञापन देने के दौरान आगरा मण्डल व्यापार संगठन की शिक्षा प्रकोष्ठ की चेयरमैन डॉ मंजू गुप्ता, अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह सोबती, महामंत्री बृजेश पण्डित एवं संस्थापक गोविन्द अग्रवाल एवं पश्चिमी उप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मण्डल के चरनजीत बंटी, सलीम जब्बार, हरीकिशन पिप्पल, त्रिलोक चन्द शर्मा, संजय अग्रवाल, राजेन्द्र सिंह कुक्कू, रिंकू अग्रवाल, विकास मोहन बंसल, पारस जैन, चन्द्रमोहन खण्डेलवाल, प्रदीप लूथरा, मनोज खण्डेलवाल, राजेश सर्राफ, दर्शन थवानी, उमेश जिन्दल, चरनजीत सिंह बंटी, डीसी शर्मा, गुरूदयाल सिंह बेदी, प्रीतम सिंह आदि मौजूद थे।

Published on:
23 Jul 2018 06:37 pm
Also Read
View All