Manish Bansal is the new DM of Agra: आगरा के जिलाधिकारी का तबादला हो गया है। उन्हें मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया है, जबकि सहारनपुर के जिलाधिकारी को आगरा भेजा गया है, जिनकी पत्नी भी डीएम है।
IASManish Bansal is new DM of Agra: आगरा के जिलाधिकारी का ट्रांसफर हो गया है। उन्हें मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया है। उनकी जगह सहारनपुर के डीएम मनीष बंसल को भेजा गया है, जिनकी पत्नी भी डीएम है। प्रदेश सरकार ने 40 आईएएस अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है, जिनमें 15 जिलों के डीएम भी शामिल हैं। इन जिलों में झांसी, सुल्तानपुर, बुलंदशहर, श्रावस्ती, शामली, सहारनपुर, अमरोहा, हमीरपुर, रायबरेली, फतेहपुर, उन्नाव, लखीमपुर खीरी, मैनपुरी, औरैया और आगरा शामिल हैं। इसके साथ ही, हापुड़, बदायूं, बहराइच और अमेठी के मुख्य विकास अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया है। आशुतोष निरंजन को परिवहन कमिश्नर बनाया गया है।
उत्तर प्रदेश के आगरा के डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया है। उनकी जगह पर सहारनपुर के डीएम मनीष बंसल को भेजा गया है। मनीष बंसल मूल रूप से संगरूर, पंजाब के रहने वाले हैं, जिनके पिता राम अवतार बंसल बैंक के मुख्य प्रबंधक और मां गृहणी हैं। मनीष बंसल ने आईआईटी दिल्ली से इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री प्राप्त की।
मनीष बंसल 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, जिनकी पत्नी मेघा रूपम नोएडा की जिलाधिकारी है, जबकि ससुर ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त हैं। आगरा के लिए वर्तमान जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं जिन्हें 15 सितंबर 2024 को आगरा का जिलाधिकारी बनाया गया था। बीती देर रात जारी हुई स्थानांतरण सूची में अरविंद मल्लप्पा का भी नाम है।
इसके साथ ही जिलाधिकारी उन्नाव गौरांग राठी को झांसी का जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि इंद्रजीत सिंह को सुल्तानपुर, कुमार हर्ष को बुलंदशहर, अन्नपूर्णा गर्ग को श्रावस्ती, आलोक यादव को शामली, अरविंद कुमार चौहान को सहारनपुर, नितिन गौड़ को अमरोहा, अभिषेक गोयल को हमीरपुर, संत कौर ब्रोका को रायबरेली, निशि निधि गुप्ता को फतेहपुर, घनश्याम मीणा को उन्नाव, अंजनी कुमार सिंह को लखीमपुर खीरी, इंद्रमणि त्रिपाठी को मैनपुरी, बृजेश कुमार को औरैया, और मनीष बंसल को आगरा जिले की कमान दी गई है।
पांच मुख्य विकास अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। जिन श्रुति शर्मा को हापुड़ का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है, गामिनी सिंगला को बदायूं, सुनील कुमार धनवंत को बहराइच, पूजा साहू को अमेठी, और रामेश्वर सुधाकर राव को झांसी मुख्य विकास अधिकारी के पद पर भेजा गया है।