आगरा

Agra News: मैं बीमार थी पति नहीं माना, गुसाई पत्नी ने किया ये काम

Agra News: यूपी के इस जिले में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंच गया। महिला की बात सुनकर काउंसलर भी सन्न रह गए।
less than 1 minute read
• •
Feb 01, 2025
Agra News
सांकेतिक फोटो

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद वह अपने मायके चली गई। एक माह तक वापस नहीं लौटी। मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा तो महिला की बात सुनकर काउंसलर भी दंग रह गए। महिला ने कहा कि मैं बीमार थी। पति से खाना बाहर से मंगाने के लिए कहा तो वह झगड़ने लगे। दोनों के बीच जमकर वाद- विवाद हुआ। इसके बाद गुसाईं पत्नी अपने मायके चली गई।

Agra News: पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद जब वह मायके चली गई। एक माह तक वापस न लौटने पर मामला परिवार परामर्श केंद्र तक पहुंच गया। केंद्र के काउंसलर के मुताबिक वर्ष 2024 में दंपति की शादी हुई थी। पति का आरोप है कि एक दिन खाना बाहर से मंगवा दिया। इसके बाद उसकी पत्नी रोज-रोज बाहर से खाना मांगने की बात कहने लगी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। जमकर बवाल हुआ।

काउंसलर की समझाने पर ऐसे बनी बात

परिवार परामर्श केंद्र में मामला पहुंचने के बाद पत्नी का कहना है कि वह बीमार थी। उसने पति से बाहर से खाना मगाने के लिए कहा इसी बात को लेकर यह झगड़ने लगे। हालांकि काउंसलर के समझाने पर पत्नी मान गई। पति के साथ जाने के लिए तैयार हुई। वहां पहुंचने के बाद उसने एक और शिकायत दर्ज कराई की पति उसे हील वाली सैंडल पहनने नहीं देता है। जबकि उसे बहुत पसंद है। इस पर पति ने कहा कि एक बार इनके पैर में चोट लग गई थी। इसलिए हम पहनने से मना कर रहे हैं। इस दिन परिवार परामर्श केंद्र में 20 जोड़ो के बीच सुलह समझौता कराया गया।

Updated on:
01 Feb 2025 08:14 am
Published on:
01 Feb 2025 08:13 am