आगरा

IPS अधिकारी ने Satta King को जेल में डाला, अब इन माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई

सट्टा माफियाओं पर कार्रवाई के बाद सक्रिय हुआ जुआरियों का गैंग, पुलिस ने एक ही दिन में 44 लोगों पर की बड़ी कार्रवाई
2 min read
• •
Updated: 3 Sep 2018, 11:39 AM IST
ips amit pathak
IPS अधिकारी ने Satta King को जेल में डाला, अब इन माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई

आगरा। सट्टा किंग जेल में हैं और पुलिस उसके नेटवर्क को तोड़ने का प्रयास कर रही है। पुलिस की सख्ती के चलते सट्टे के कारोबारी इन दिनों भूमिगत हो गए हैं। लेकिन, अब नए गैंग ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। पुलिस ने इनकी भी धरपकड़ शुरू कर दी है। पिछले 48 घंटों में जनपद से 44 लोगों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। इन 44 लोगों को पुलिस ने अलग अलग स्थानों से पकड़ा है। इन सभी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

सट्टे के स्थान पर अब जुआ हुआ तेज
आगरा पुलिस ने सट्टा माफिया श्याम बोहरा को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया। जमानत के लिए सट्टा किंग इंतजार कर रहा है तो पुलिस उसकी फाइल को मजबूत करने में जुटी है। शहर से बड़े सट्टेबाज इन दिनों अंडरग्राउंड हो गए हैं। लेकिन, इस लत के शौकीनों ने अब जुआ का सहारा ले लिया है। शहर में होटल और पॉश कॉलोनियों में जुआं खेलने की सूचनाएं अधिक मिल रही है। पुलिस ने पिछले दो दिनों में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। एसएसपी के निर्देश पर चलाए गए अभियान में एसपी सिटी और हरीपर्वत सीओ की टीम ने न्यू आगरा थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। वृंदावन प्रसाद मांटेसरी स्कूल के पास मुखबिर की सूचना पर चौकी क्षेत्र दयालबाग में एक गैंग को पकड़ने में पुलिस ने कामयाबी हासिल की। जिसके कब्जे से करीब ढाई लाख रुपये से अधिक की नगदी और ताश की गड्डी बरामद की गई। इन अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा है। पुलिस का कहना है कि अन्य थानों से जब पड़ताल की गई तो इनका आपराधिक इतिहास सामने आया है। पकड़े गए अभियुक्तों में जितेंद्र कुमार पुत्र रामबाबू, कमल पुत्र इंद्रकुमार, विनोद पुत्र पूरन चंद्र, रमन कुमार पुत्र हेमशंकर, महेश तेजवानी पुत्र नारायणदास, हर्ष पुत्र शशिभान और सत्यप्रकाश पुत्र ज्ञानसिंह है।

ये भी पढ़ें: online satta a King के 'बेताज बादशाह' के लिए बुरी खबर, अब हाईकोर्ट से ही मिलेगी रिहाई

अन्य थानों से हुई बड़ी कार्रवाई
वहीं अन्य थाना क्षेत्रों में भी जुआरियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने अभियान चलाएं। इस अभियान में करीब 37 जुआरियों को पकड़ा है।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक