आगरा

पुलिस को बड़ी सफलता, डकैती का हुआ खुलासा, चार बदमाश गिरफ्तार

थाना छत्ता क्षेत्र में 21 अप्रैल को हुई डकैती की घटना का पुलिस ने दो दिन में ही खुलासा कर दिया।

2 min read
Apr 23, 2018
Agra police

आगरा। उत्तर प्रदेश की आगरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना छत्ता क्षेत्र में 21 अप्रैल को हुई डकैती की घटना का पुलिस ने दो दिन में ही खुलासा कर दिया। पुलिस ने चार बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस को लूट का सामान और दो बाइक भी बरामद हुई हैं।

मुखिबर ने दी थी सूचना
थाना छत्ता पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर यमुना किनारा हाथी घाट गेट के पास चार बदमाशों की घेराबन्दी करके दबोच लिया, जिनके पास से 21 अप्रैल को बेलनगंज में हुई डकैती की घटना से संबंधित लूटी गयी नगदी 12,000 रुपये की नकदी एवं एक अंगूठी व डकैती में प्रयुक्त दो मोटर साइकिलें व एक्टिवा जुपीटर बरामद की है। पूर्व में लुटेरों द्वारा लूट की मोटर साइकिल अपाचे एवं दो अदद नाजायज तमंचे 315 बोर मय 05 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए, जिनमें लुटेरों के दो साथी यमुना किनारे अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पकड़े गये अभियुक्तगण शातिर किस्म के लुटेरे हैं। जो पूर्व में शहर व आसपास के क्षेत्र में लूट की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।


ये हैं आरोपी
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में गोपाल गोस्वामी निवासी थाना शाहगंज आगरा का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। इसके अलावा दिनेश चन्द्र गोस्वामी पुत्र किशन चन्द निवासी पोस्ट आॅफिस के पास नयी आबादी महादेव मंदिर के पास सिकन्दरा, टिंकू उर्फ जय गोस्वामी पुत्र स्व मुरारीलाल निवासी 12/81 रूई की मण्डी चक्की वाली गली थाना शाहगंज, गोपाल गोस्वामी पुत्र पूरनचन्द, संतोष दिवाकर पुत्र शिब्बो उर्फ शिवकुमार निवासी अलीपुर केशर बिहार नयी आबादी थाना शाहगंज आगरा हैं। वहीं तनुज गोस्वामी पु़त्र पूरन गोस्वामी निवासी 12/81 रूई की मण्डी चक्की वाली गली थाना शाहगंज, बबलू दिवाकर पुत्र रामसिंह निवासी अलीपुर नई आबादी केसर विहार कालोनी थाना शाहगंज फरार हैं।

Published on:
23 Apr 2018 07:07 pm
Also Read
View All