आगरा

आगरा पुलिस ने जलाए 5 क्विंटल से अधिक हीरोइन, चरस, अफीम, गांजा पदार्थ

More than 5 quintals of narcotics destroyed: आगरा में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया। जिसमें जिले के चार थानों के मालखाने में रखा गया मादक पदार्थ को नष्ट किया गया। जिसका वजन 5 कुंतल से अधिक है। ‌

2 min read
Apr 28, 2026
मादक पदार्थों को किया गया नष्ट, फोटो सोर्स- आगरा पुलिस
फोटो सोर्स- आगरा पुलिस

More than 5 quintals of narcotics destroyed: आगरा कमिश्नरेट पुलिस ने जिले के चार थानों में जमा मादक पदार्थ को नष्ट करने का बड़ा अभियान चलाया। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में 5 कुंतल से ज्यादा मादक पदार्थों को जलाकर नष्ट किया गया। पुलिस उपायुक्त नगर अली अब्बास के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई है। जिसमें चरस, अफीम, हीरोइन, गांजा के साथ प्रतिबंधित दवाइयां शामिल हैं। मादक पदार्थों को नष्ट करने के लिए एक विशेष टीम गठित की गई थी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मादक पदार्थों को ले जाया गया और वैज्ञानिक तरीके से नष्ट किया गया। इन चार थानों में सदर बाजार, रकाबगंज, नाई की मंडी और कमला नगर शामिल है। जहां पर लंबे समय से जब्त की गई मादक पदार्थ जमा था। इस मौके पर कमिश्नरेट पुलिस ने बताया कि नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीत पर काम किया जा रहा है। सप्लाई चैन को तोड़ने के साथ-साथ जब्त माल को भी नष्ट करना जरूरी होता है। जिससे कि इसका दुरुपयोग ना हो सके। ‌

चार थानों में रखे मादक पदार्थ को नष्ट किया गया

उत्तर प्रदेश के आगरा में 541.462 किलोग्राम मादक पदार्थ को नष्ट किया गया, जिसमें प्रतिबंधित दवाइयां के साथ हीरोइन, अफीम, चरस और गांजा शामिल हैं। यह मादक पदार्थ कमला नगर, नई की मंडी, रकाबगंज और सदर बाजार थाना के माल खाने में काफी लंबे समय से जमा था, जिसे मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों से जब्त किया गया था। पुलिस उपायुक्त नगर अली अब्बास की देखरेख में मादक पदार्थों को नष्ट करने की कार्रवाई की गई। इस मौके पर अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे।

सबसे अधिक नाई की मंडी में रखा था मादक पदार्थ

आगरा पुलिस कमिश्नरेट से मिली जानकारी के अनुसार, नाई की मंडी में जमा 225.36 किलो नशीला सामान नष्ट किया गया। जबकि सदर बाजार में 171.02 किलो, कमला नगर में 79.59 किलो और रकाबगंज में 65.480 किलो मादक पदार्थ जमा था जिसे नष्ट किया गया। क्राइम ब्रांच का कहना है कि जमा मादक पदार्थों को कानूनन नष्ट करना जरूरी होता है, इस प्रकार की कार्रवाई से रिकॉर्ड साफ होता है।

ड्रग तस्करों के खिलाफ लगातार चलाया जा रहा अभियान

पुलिस का मानना है कि इस प्रकार की कार्रवाई से मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के नेटवर्क पर मनोवैज्ञानिक दबाव पड़ता है। लगातार मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है, गिरफ्ता‌रियां भी हो रही हैं। क्राइम ब्रांच का मानना है कि मादक पदार्थों को नष्ट करने से मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर सख्त संदेश जाएगा कि नशे का कारोबार करने वालों पर और शक्ति होगी।

Published on:
28 Apr 2026 09:01 pm