आगरा

परिजनों की हत्या के बाद म्यांमार से भागकर आया था परिवार, 16 रोहिंग्या मुस्लिम को पुलिस ने दी क्लीन चिट

रुनकता में रह रहा था रोहिंग्या शरणार्थी, कबाड़ बीनकर चला रहा है गुजारा, परिवार के पास मिला शरणार्थी कार्ड दी गई क्लीन चिट
2 min read
• •
Updated: 7 Oct 2018, 5:43 PM IST
agra
परिजनों की हत्या के बाद म्यांमार से भागकर आया था परिवार, 16 रोहिंग्या मुस्लिम को पुलिस ने दी क्लीन चिट

आगरा। आगरा में 16 संदिग्ध रोहिंग्या मुसलमान पकड़ने का मामला सामने आया है। आगरा के फोर्ट स्टेशन पर पुलिस ने इन संदिग्ध 16 रोहिंग्या को पकड़ा है। उन्हें पूछताछ के लिए थाना रकाबगंज में रखा गया। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस ने तमाम पूछताछ और जानकारियां जुटाने के बाद इन्हें क्लीन चिट दी है।

फोर्ट स्टेशन पर पुलिस को संदिग्ध लगीं गतिविधियां
ब्रज में पिछले कई सालों से रोहिंग्या बेरोक टोक रह रहे हैं। पुलिस सूत्र बताते हैं कि फोर्ट स्टेशन पर पुलिसकर्मियों को एक परिवार की गतिविधियां कुछ संदिग्ध दिखाई पड़ी। इन लोगों को थाने में लाकर पूछताछ की गई। जब पूछताछ की गई तो मामला रोहिंग्या से जुड़ा हुआ निकला। जिसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। पुलिस ने एलआईयू और उच्च अधिकारियों को इस मामले की जानकारी दी। एलआईयू अफसरों ने पूछताछ की। रोहिंग्या शरणार्थियों ने बताया कि आगरा के सिकंदरा के पास रुनकता के निकट झोपड़ी डालकर कुछ रोहिंग्या परिवार रह रहे हैं। उन्होंने ही इन लोगों को बुलाया था।

हैदराबाद से निकले थे, गलत ट्रेन में आ गए
एलआईयू सहित खुफिया एजेंसियों ने पूछताछ की। रोहिंग्या के पास शरणार्थी कार्ड मिला है। पुलिस सूत्र बताते हैं कि सभी रोहिंग्या हैदराबाद से गलत ट्रेन में बैठकर कलकत्ता चले गए थे, जहां पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और आगरा की ट्रेन में बैठा दिया। आगरा में रुनकता क्षेत्र में झोपड़ी डालकर रहने वाले यूनुस के पास जा रहे थे। उनका कहना है कि वे सब काम की तलाश में आए हैं।


रोहिंग्या शरणार्थियों को पुलिस ने दी क्लीन चिट
बताया गया है कि परिजनों की हत्या के बाद म्यामांर से भागकर बांग्लादेश होते हुए ये परिवार पश्चिम बंगाल पहुंचा था। वहां से एक साल पहले हैदराबाद पहुंचा। इसी दौरान उनका एक साथी यूनुस आगरा आकर सिकन्दरा के रुनकता क्षेत्र में झोपड़ी डालकर रहने लगा। यहां कबाड़ बीनता था। हैदराबाद में काम नहीं होने पर रोहंगिया शरणार्थी बाबुल, अब्दुल करीम, कुला मियां, सलीम, मुमताज़ आदि पत्नी और बच्चों समेत 16 लोग आए थे। खुफिया एजेंसियों और पुलिस ने इनसे पूछताछ की। लेकिन, शरणार्थियों के पास सयुंक्त राष्ट्र संघ का रिफ्यूजी कार्ड होने पर क्लीन चिट दे दी गई।

Updated on:
7 Oct 2018, 5:43 PM IST
Published on:
Also Read
View All