सुनने नहीं आए इंस्पेक्टर
भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसकी शिकायत विधायक योगेंद्र उपाध्याय से की। मौके पर ही विधायक योगेंद्र उपाध्याय पहुंचे और थाने पर धरने पर बैठ गए। थाना छत्ता इंस्पेक्टर ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। लेकिन, विधायक का कहना है कि सिपाही पर उचित कार्रवाई की जाए। इस बात के लिए इंस्पेक्टर तैयार नहीं हुए तो सीओ छत्ता मौके पर पहुंचे। विधायक योगेंद्र उपाध्याय का कहना है कि पुलिस का सिपाही आम आदमी पर पिस्टल तान रहा है इसके खिलाफ कार्रवाई जरूरी है। सिपाही को तत्काल थाना छत्ता से हटाकर दूसरे थाने में ट्रांसफर किया जाए ताकि वो जांच प्रभावित न कर सके।