मामले की जांच कर रहे एसआई विनय शर्मा ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब एक बजे इमामी गेट के समीप बीजेपी कार्यालय के सामने तेज रफ्तार लो फ्लोर ने एक युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव बरामद कर पोस्ट मार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया। उसके पास सिर्फ एक बस की टिकट मिली थी, जोकि कलेक्ट्रेट से बैठने पर बनाई गई थी।