22 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चोरी करने दिल्ली से विमान में आता था बेंगलूरु

युवक गिरफ्तार, 32 लाख के आभूषण जब्त

2 min read
Google source verification
CRIME

चोरी करने दिल्ली से विमान में आता था बेंगलूरु

बेंगलूरु. जीवन बीमा नगर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर 31.70 लाख रुपए के आभूषण जब्त किए हैं। उसके खिलाफ चोरी के कई मामले दर्ज बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार नई दिल्ली पूर्व क्षेत्र का निवासी अरमान सोनी (26) अपने दोस्तों के साथ हवाई जहाज से चेन्नई जाता था। फिर वहां से ट्रेन में बेंगलूरु आता था। वह कोरियर या सेल्समेन के रूप में घूमकर सूने मकानों की निशानदेही करता था।

रात के अंधेरे में नई तकनीक से ताले तोड़ कर चोरियां करता था। काम अंजाम देने के बाद ट्रेन से चेन्नई लौट कर वापसी की फ्लाइट पकड़ कर नई दिल्ली लौट जाता था। इसी कारण वह कई साल से पुलिस की गिरफ्त से बचा हुआ था। पुलिस ने चोरी के आरोप में दिल्ली के ही एक युवक आशीष कुमार (27) को गिरफ्तार किया था। उससे मिली जानकारियों के आधार पर सोनी को गिरफ्तार किया गया। उसके साथियों की तलाश जारी है।

चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार

बैय्यप्पनहल्ली पुलिस ने चोरी के आरोप मे दो लोगों को गिरफ्तार कर 29.45 लाख रुपए के आभूषण जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार तमिलनाडु में नागपट्टणम निवासी कालीदास (36) और लोकनाथन (52) अपने साथियों के साथ ताले तोड़कर चोरियां करता था। वह लॉकर और अलमारियां टेंपो में डालकर जंगलों में लेजाते और तोड़ा करते थे। पुलिस के मुताबिक दोनों के खिलाफ तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भी कई मामले दर्ज है। उनकी सूचना पर पुलिस ने एक किलो 300 ग्राम के सोने के आभूषण और एक किलो 300 ग्राम के चान्दी के आभूषण जब्त किए हैं।

पुलिस ने चोरी के आरोप में सजा काट रहे आरोपी दिनकर (31) को बॉडी वारंट पर चेन्नई केन्द्रीय जेल से बेंगलूरु लाकर पूछताछ की थी। उसकी सूचना पर कालिदास और लोकनाथन को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की जानकारी तमिल नाडु और आध्र प्रदेश पुलिस को दी गई है। दोनों के खिलाफ चोरी के 35 से अधिक मामले दर्ज है।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग