आगरा

पुलिस इस तरह पहुंच जाए तो चौंकिए नहीं, आगरा पुलिस ने शुरू की अनोखी मुहिम

आगरा पुलिस की साइकिल घूमेगी पूरे शहर में, भीड़ भरे बाजारों में साइकिल से गश्त
2 min read
• •
Updated: 23 Sep 2018, 10:07 AM IST
agra police
पुलिस इस तरह पहुंच जाए तो चौंकिए नहीं, आगरा पुलिस ने शुरू की अनोखी मुहिम

आगरा। एसएसपी ने स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए साइकिलिंग की शुरुआत की थी। शहर की सड़कों पर कई बार एसएसपी अमित पाठक साइकिल लेकर निकल चुके हैं। उनकी साइकिल ने ऐसी धूम मचाई कि आगरा की पुलिस भी साइकिल से शहर में घूम रही है। भीड़ भरे बाजारों में साइकिल से पुलिस की गश्त की जा रही है। इसकी शुरुआत एसपी सिटी प्रशांत वर्मा और एएसपी अभिषेक सिंह ने की है।

रोजाना पुलिस निकलेगी साइकिल से
वैसे तो यूपी डायल 100 की गाड़ियां शहर की सड़कों पर है। वहीं मोटरसाइकिल भी दौड़ रही है। लेकिन, आगरा पुलिस ने एक अनोखी शुरुआत की है। अब पुलिस साइकिल से भी घूमेगी। एसपी सिटी और एएसपी भीड़ भरे बाजारों में अपनी स्क्वाड के साथ साइकिल लेकर निकले। इसमें हमराह समेत छह सदस्य शामिल थे। पुलिस लाइन से निकलने के बाद स्क्वाड कलक्ट्रेट चौराहा से एमजी रोड पर पहुंचा। यहां से हरीपर्वत तक स्क्वाड के साथ एसपी सिटी ने साइकिल गश्त किया। इस दौरान उन्होंने एमजी रोड की ट्रैफिक व्यवस्था, अतिक्रमण और पुलिस फोर्स की सक्रियता का हाल भी जाना। एसपी सिटी ने बताया कि अब स्क्वाड शाम को अलग-अलग सर्किल में नियमित रूप से निकलेगा।

सेहत के लिए अच्छी है साइकिलिंग
एसएसपी पहले ही स्वास्थ्य, सेहत के लिए लोगों को जागरूक कर चुके हैं। पुलिस महकमे की अच्छी सेहत के लिए भी साइकिलिंग को बेहतर माना जा रहा है। साइकिल से पुलिस की गश्त को शहर में लोगों द्वारा सराहा जा रहा है।

Published on:
Also Read
View All
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra News: जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय कुमार लल्लू, जानिए CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कहा?