आगरा

आगरा में 4 मिमी बारिश रिकॉर्ड, कड़ाके की ठंड का टूट रहा रिकॉर्ड, सभी स्कूल-कॉलेज बंद, जानें मौसम इस हफ्ते

Agra records 4 millimeters of rainfall आगरा में आज मौसम में जबरदस्त परिवर्तन आया। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अपडेट किया है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए 5 जनवरी तक प्राइवेट और सरकारी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। ‌
2 min read
Jan 02, 2026
बारिश का असर (फोटो सोर्स- पत्रिका)
फोटो सोर्स- पत्रिका)

Agra records 4 millimeters of rainfall आगरा में मौसम काफी खराब है। सुबह से घने काले बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवाएं चल रही हैं। आज दिन में रुक-रुक कर बारिश होती रही। कड़ाके की ठंड को देखते हुए 12वीं क्लास तक के स्कूलों को 5 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज रात में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। कल दिन में भी बूंदाबांदी हो सकती है। रविवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। बर्फीली हवाओं से कड़ाके की ठंड पड़ेगी। ‌

कड़ाके की ठंड से जनजीवन बेहाल

मौसम विभाग के अनुसार आज आगरा में 4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। बारिश की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आज दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। कड़ाके की ठंड से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है।

कक्षा 12 तक प्राइवेट और सरकारी स्कूल बंद

कड़ाके की ठंड को देखते हुए आगरा में इंटर कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों को 5 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है। आईसीएसई, सीबीएसई, यूपी बोर्ड, सभी मान्यता प्राप्त सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों पर यह आदेश लागू होगा।

न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के आसपास

मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहने का अनुमान है। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। आगामी 3 जनवरी शनिवार को आसमान साफ रहेगा। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।

रात का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहने का अनुमान

रात का तापमान 6 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। आगामी 4 जनवरी रविवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम 6 डिग्री रहने का अनुमान है।

13 जनवरी को बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार 5 जनवरी का तापमान 7 से 14 डिग्री के बीच, मंगलवार 6 जनवरी और बुधवार 7 जनवरी का तापमान 7 से 14 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जबकि 8 जनवरी गुरुवार का तापमान 8 से 14 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। शुक्रवार 9 जनवरी का तापमान 8 से 16 डिग्री के बीच रह सकता है। 13 जनवरी को दिन में बारिश होने का भी अनुमान है।

Updated on:
02 Jan 2026 09:06 pm
Published on:
02 Jan 2026 09:04 pm