
आगरा. रिवॉल्वर संग वीडियो बनाने वाली सिपाही प्रियंका मिश्रा (constable priyanka mishra) का रविवार को इस्तीफा मंजूर हो गया है। प्रियंका मिश्रा ने 12 दिन पहले इस्तीफा दिया था। जिसे आगरा एसएसपी मुनिराज जी. ने मंजूर कर लिया। इस्तीफा स्वीकार होने के बाद प्रियंका दर्द छलका पड़ा कहाकि, इस्तीफा तो गुस्से में दिया था, क्या पता था कि इतनी जल्दी स्वीकार हो जाएगा। एसएसपी साहेब समझाते तो मान जाती। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर लोगों के कमेंट से परेशान होकर इस्तीफा दिया था। प्रियंका के इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स लगातार बढ़ रहे हैं। रविवार तक उनके 38500 फॉलोअर्स हो गए थे।
वीडियो ने ली नौकरी :- कानपुर की प्रियंका मिश्रा का वर्ष 2020 में पुलिस विभाग में सिपाही पद पर भर्ती हुई थीं। उनकी ट्रेनिंग झांसी में हुई थी। आगरा के थाना एमएम गेट में उनकी पहली तैनाती थी। पिछले दिनों उन्होंने वर्दी में रिवॉल्वर के साथ एक वीडियो (Viral Video) बनाया था। इस वीडियो में कॉन्स्टेबल प्रियंका मिश्रा रंगबाजी (rangbaazi) में यूपी की तुलना पंजाब और हरियाणा से करती दिख रही थीं। वीडियो में प्रियंका ने यूनिफॉर्म पहनी हुई थीं और हाथ में रिवॉल्वर लहरा रही थीं। जिस ऑडियो पर वह एक्टिंग कर रही हैं उसमें कहा जा रहा है हरियाणा-पंजाब तो बेकार ही बदनाम है, आओ कभी उत्तर प्रदेश। रंगबाजी क्या होती है, हम तुम्हें बताते हैं। 22 सेकेंड के इस वीडियो में वह पूरे समय रिवॉल्वर दिखाते हुए नज़र आ रहीं थीं।
इस्तीफा मंजूर :- वीडियो वायरल होने एसएसपी आगरा ने प्रियंका मिश्रा को लाइन हाजिर कर दिया। सोशल मीडिया पर आ रहे कमेंट से परेशान होकर प्रियंका ने 31 अगस्त को इस्तीफा दे दिया था। जांच में आरोप सही पाए गए। नौ सितंबर को उन्होंने पुलिस लाइन में आमद करा ली। रविवार को भी ड्यूटी की। इसी दिन उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया।
इंस्टाग्राम (Instagram ) पर 38500 फॉलोअर्स :- प्रियंका मिश्रा की इंस्टाग्राम पर फालोअर्स की संख्या लगातार बढ़ती रही है। पहले उनके तीन हजार फालोअर्स थे पर रविवार को 38500 फॉलोअर्स हो गए थे। इंस्टाग्राम पर उनके फालोअर्स की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।