10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रियंका गांधी के रायबरेली में दूसरे दिन के सारे कार्यक्रम रद्द, अचानक लौटेंगी दिल्ली

- प्रियंका गांधी आज सुबह 07.30 बजे भुयेमऊ गेस्ट हाउस से सीधा लखनऊ एयरपोर्ट के लिए रवाना हुईं। सुबह लगभग 9 बजे वह दिल्ली के लिए रवाना होंगी।
less than 1 minute read
Google source verification
प्रियंका गांधी का रायबरेली में दूसरे दिन के सारे कार्यक्रम रद्द, अचानक लौटेंगी दिल्ली

प्रियंका गांधी का रायबरेली में दूसरे दिन के सारे कार्यक्रम रद्द, अचानक लौटेंगी दिल्ली

लखनऊ. Priyanka Gandhi यूपी विधानसभा चुनाव 2022 अब अधिक दूर नहीं हैं। कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी चुनावी रणनीति और संभावित उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाने के लिए यूपी दौरे पर हैं। रविवार को प्रियंका गांधी ने भगवान हनुमान के दर्शन के बाद अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली का दौरा किया। पर आज सूत्रों के अनुसार सोमवार को रायबरेली के दूसरे दिन के प्रियंका गांधी सारे कार्यक्रम रद्द कर दिये गये हैं। और अब वह दिल्ली लौट रही हैं। यह फैसला अचानक क्यों किया गया है इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

रायबरेली में आज के सारे कार्यक्रम रद :- उत्तर प्रदेश में अगले साल फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव होना है। राजधानी लखनऊ में दो दिन युद्धस्तरी बैठकें करने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रविवार को अपनी मां के संसदीय क्षेत्र रायबरेली दौरे पर पहुंची। रायबरेली बॉर्डर पर प्रियंका गांधी ने सबसे पहले चूरूवा स्थित हनुमान मंदिर पर मत्था टेका और पूजा-अर्चना की। रविवार को रायबरेली पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए हुजूम उमड़ पड़ा। कुछ कांग्रेसी नेता आपस में भिड़ भी गए थे। और आज रायबरेली में प्रियंका गांधी का दूसरा दिन था। और आज भी कई सारे कार्यक्रम तय थे।

सुबह 9 बजे दिल्ली होंगी रवाना :- प्रियंका गांधी आज सुबह 07.30 बजे भुयेमऊ गेस्ट हाउस से सीधा लखनऊ एयरपोर्ट के लिए रवाना हुईं। सुबह लगभग 9 बजे वह दिल्ली के लिए रवाना होंगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का रायबरेली में दूसरे दिन के सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। प्रियंका गांधी को आज अमेठी जाना था पर वह कल देर शाम ही अमेठी निकल गई थीं।

करनैलगंज विधानसभा : फिर से कमल खिलाने को तैयार भाजपा, पर सामने हैं मंझे हुए विपक्षी

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग