राजनीतिक पृष्ठभूमि :- करनैलगंज के मतदाताओं की राजनैतिक समझ काफी अच्छी मानी जाती है। मतदाताओं ने लगभग सभी पार्टियों के प्रत्याशियों को लखनऊ स्थित विधानसभा में पहुंचाया। पर विकास की बात करें तो वह आज भी लापता है। साल 1952 के विधानसभा चुनाव में जनता ने हिंदू महासभा के ज्वाला प्रसाद को जिताया तो निर्दलीय मदन मोहन सिंह 1967 में विधानसभा भेजा। 1957 में कांग्रेस की सरस्वती देवी तो 1962 में सोशलिस्ट पार्टी के गिरजा प्रसाद, 1969 में सोशलिस्ट पार्टी के भगेलू सिंह, 1974 में कांग्रेस के रघुराज सिंह, 1977 में जनता पार्टी के त्रिवेणी सिंह विजयी रहे।