आगरा

पति संग मिलकर प्रेमिका ने एक्स लिव-इन पार्टनर को पेट्रोल डालकर फूंका, वजह कर देगी हैरान

Agra Crime News: आगरा के शाहगंज में महिला ने पति और परिजनों के साथ मिलकर पूर्व लिव-इन पार्टनर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जानिए पूरा मामला।

2 min read
Feb 28, 2026
चित्र- AI

Agra Crime News:उत्तर प्रदेश के आगरा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शाहगंज थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पूर्व लिव-इन पार्टनर को पति और अन्य रिश्तेदारों के साथ मिलकर जिंदा जलाने की कोशिश की। गंभीर रूप से झुलसे युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने पांच नामजद समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें

‘श्याम से साइको श्याम’ बनने की कहानी, महिलाओं को देखकर करता प्राइवेट पार्ट पर हमला

रास्ते में रोका, पेट्रोल डालकर लगाई आग

घटना गरुवार रात करीब 9 बजे की है। पृथ्वीनाथ फाटक, राम स्वरूप कॉलोनी निवासी चांद उर्फ सद्दाम (35) ऑटो चलाकर घर लौट रहे थे। आरोप है कि दौरेठा क्षेत्र के बिलासगंज के पास उनकी पूर्व लिव-इन पार्टनर शबनम ने अपने पति सोनू खान उर्फ अल्ली, भाई वकील, सास नगीना, जीजा शरीफ और तीन अन्य के साथ मिलकर उन्हें रोक लिया।

पुराने फोटो और वीडियो का मामला

पुराने फोटो और वीडियो को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद चांद को ऑटो से बाहर खींचकर सुनसान जगह ले जाया गया। आरोपियों ने उन पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और आग बुझाई। पुलिस की मदद से उन्हें एस एन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए।

लिव-इन से निकाह तक, फिर बढ़ा विवाद

पीड़ित की बहन निशा के अनुसार, शबनम के पहले पति की दो साल पहले संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। इसके बाद वह अपने दो बच्चों के साथ चांद के साथ लिव-इन में रहने लगी थी। चांद ही उसका खर्च उठाते थे। करीब 15 दिन पहले शबनम ने अपने देवर सोनू खान से निकाह कर लिया। इसके बाद वह चांद पर पुराने फोटो-वीडियो डिलीट करने का दबाव बना रही थी। उसे आशंका थी कि कहीं फोटो वायरल न हो जाएं। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और घटना को अंजाम दिया गया।

जान बचाने को खटखटाए घरों के दरवाजे

घायल चांद ने इलाज के दौरान बताया कि आग लगाने के बाद आरोपी धमकी दे रहे थे। वह किसी तरह जान बचाकर भागे और आसपास के घरों के दरवाजे खटखटाए। लोगों ने आग बुझाई और पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में वारदात रिकॉर्ड होने की बात सामने आई है।

18 घंटे बाद दर्ज हुई एफआईआर

परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने शुरुआत में गंभीरता नहीं दिखाई। मुख्यमंत्री पोर्टल और डीसीपी सिटी से शिकायत के बाद कार्रवाई तेज हुई। करीब 18 घंटे बाद प्राथमिकी दर्ज की गई। एसीपी लोहामंडी गौरव कुमार के अनुसार, युवक करीब 40 प्रतिशत झुलसा है और उसकी हालत अब स्थिर है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Also Read
View All

अगली खबर