आगरा

राणा सांगा विवाद के बीच आज आगरा पहुंचेंगे अखिलेश यादव, रामजीलाल सुमन से करेंगे मुलाकात 

Rana Sanga Controversy Row of Agra: सपा सांसद रामजीलाल सुमन के राज्यसभा में राणा सांगा को लेकर दिए बयान के बाद आज यानी शनिवार को सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव उनसे मुलाकात करने आगरा आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर पुलिस हाई अलर्ट पर है। 
2 min read
• •
Updated: 19 Apr 2025, 8:47 AM IST
Agra

Agra Rana Sanga Controversy Row: समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के राणा सांगा को लेकर दिए बयान के बाद आज यानी शनिवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव रामजीलाल सुमन से मुलाकात कर्म आगरा आ रहे हैं। अखिलेश यादव के आगरा दौरे को लेकर पुलिस-प्रशासन हाई अलर्ट मोड पर है। सुबह से ही शहर में बैरिकेडिंग कर दी गई है।

रामजीलाल सुमन के घर आएंगे अखिलेश 

अखिलेश यादव शनिवार को राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन से मुलाकात के लिए संजय प्लेस स्थित उनके आवास पर आ रहे हैं। इस दौरान हरीपर्वत से लेकर स्पीड कलर लैब तक कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल के साथ पीएसी की तैनाती रहेगी और अवांछित व्यक्तियों को सुरक्षा घेरे में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही संजय प्लेस स्थित एचआईजी फ्लैट्स की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है, जहां सांसद रामजीलाल सुमन का निवास है।

Agra: पुलिस अलर्ट

लोगों को नोटिस जारी कर निर्देश दिया गया है कि वे बाहरी व्यक्तियों को अपने घर न बुलाएं। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के दोपहर बाद आने की संभावना है। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि शहर की सीमाओं पर पुलिस बल की तैनाती की गई है, साथ ही सोशल मीडिया सेल को भी सतर्क कर दिया गया है।  

पुलिस के साथ-साथ इंटेलिजेंस भी अलर्ट 

संजय प्लेस में सपा प्रमुख की मौजूदगी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रहेगी। पीएसी के अलावा संबंधित सर्किल की पुलिस फोर्स को भी तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त सादा कपड़ों में पुलिसकर्मी भी निगरानी में लगाए गए हैं। एचआईजी फ्लैट्स में सुरक्षा जांच के बाद ही लोगों को अंदर प्रवेश दिया जा रहा है। वहीं, डोर मेटल फ्रेम डिटेक्टर (डीएमएफडी) भी लगाए गए हैं।

26 मार्च को हुआ था हमला 

सपा सांसद के बयान के बाद 26 मार्च को करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर हमला बोल दिया था, जिसमें मारपीट और तोड़फोड़ की घटनाएं हुई थीं। इसके जवाब में क्षत्रिय संगठनों ने एकजुट होकर 12 अप्रैल को एत्मादपुर के गढ़ी रामी में 'रक्त स्वाभिमान सम्मेलन' का आयोजन किया। अब इसी मुद्दे को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव सांसद रामजीलाल सुमन से मुलाकात करने आ रहे हैं। पुलिस ने अखिलेश यादव के साथ आने वाले लोगों की सूची मंगवाई है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो।

Also Read
View All
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra News: जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय कुमार लल्लू, जानिए CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कहा?