आगरा

आगरा में सपा को राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले लगा तगड़ा झटका

जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी के तख्ता पलट के लिए लाया गया अविश्वास प्रस्ताव मंगलवार को पारित हो गया।
2 min read
• •
Updated: 26 Sep 2017, 4:27 PM IST
akhilesh yadav
akhilesh yadav and kushal yadav

आगरा।अखिलेश यादव के शासनकाल में जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर काबिज हुई कुशल यादव अविश्वास प्रस्ताव खारिज नहीं करा सकीं। अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के चलते उन्हें पद से हाथ धोना पड़ेगा। आगरा में सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले अखिलेश यादव को तगड़ा झटका लगा है। भाजपा समर्थित इस अविश्वास प्रस्ताव से एक ओर जहां खुश हैं, वहीं दूसरी ओर सपा जिला पंचायत अध्यक्ष मंगलवार को पूरे प्रकरण से दूर दिखाई दीं। पांच अक्टूबर के राष्ट्रीय अधिवेशन से अखिलेश यादव की पार्टी का जिला पंचायत अध्यक्ष पदमुक्त हो गया।

राकेश बघेल के पक्ष में मतदान
राकेश बघेल भाजपा समर्थित सदस्य हैं। उनके नेतृत्व में 4 सितंबर को 32 सदस्यों के हस्ताक्षर के साथ जिलाधिकारी को अविश्वास प्रस्ताव के शपथ पत्र सौंपे गए थे। जिसके बाद जिलाधिकारी ने 26 सितंबर को अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग की तिथि निर्धारित की थी। मंगलवार को मतदान के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष कुशल यादव के खिलाफ अविश्वाव प्रस्ताव पास हो गया। 51 सदस्यों में से 36 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया।

सदस्य के प्रतिनिधि ने किया हंगामा
जिला पंचायत भवन में मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्वक ढंग से कराने के लिए पुलिस प्रशासन की व्यवस्था की गई थी। लेकिन 95 वर्षीय जिला पंचायत सदस्य जलदेवी के साथ उनका पुत्र अटेंडेंट के रूप में आया था। जिला पंचायत कार्यालय में मतदान के लिए बहुत देर तक खड़े रहने पर उनका बेटा भड़क गया। उसने वहां जमकर हंगामा किया। हंगामा कर रहे व्यक्ति को पुलिस बाहर लेकर गई।


भाजपा समर्थित प्रत्याशी के लिए जमकर हुई नारेबाजी
जिला पंचायत भवन पर जो नजारा था, वो किसी बड़े चुनाव से कम नहीं था। बाहर सैकड़ों की संख्या में भाजपा समर्थित पंचायत सदस्य के साथ आए हुए थे। हालांकि जिला पंचायत भवन में हर किसी को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा था। सिर्फ पास धारक जिला पंचायत सदस्य ही अंदर वोटिंग के लिए जा सके थे। जिसके चलते बाहर अंदर के हालातों की जानकारी नहीं मिल रही थी। लेकिन, जैसे ही उन्हें वोटिंग के बाद पता लगा समर्थकों में जोश भर गया। समर्थकों ने जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। जब राकेश बघेल पंचायत सदस्यों के साथ बाहर निकले, तो फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। समर्थकों के हुजूम के चलते पुलिस ने विशेष एहतियात बरती।

Published on: