आगरा

बटेश्वर मेले में पहुंंचे अखिलेश यादव ने बताया उन्हें किससे लगता है डर, देखें वीडियो

मीडिया से मुखातिब होते हुए अखिलेश भाजपा पर हमलावर रहे। उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।
less than 1 minute read
Nov 06, 2018
Shivpal Akhilesh
बटेश्वर मेले में पहुंंचे अखिलेश यादव ने बताया उन्हें किससे लगता है डर, देखें वीडियो

आगरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के पैतृक गांव में लगने वाले मेले में पहुंचे। यहां उन्होंने बृह्मलाल महाराज की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की साथ ही बटेश्वर मेले का भ्रमण किया। इसके बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए अखिलेश भाजपा पर हमलावर रहे। उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

धर्म के नाम पर बांट रही भाजपा

अखिलेश यादव ने भाजपा पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के नाम पर राजनीति करने का आऱोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों को धर्म के नाम पर बांट रही है। अखिलेश ने भाजपा को ढोंगी बताया। चुटकी लेते हुए अखिलेश ने कहा कि हमें तो बस ढोंगिया से डर है।

किसान अपनी जमीन बेचने पर मजबूर हो जाएंगे

अखिलेश ने कहा कि किसानों को हितैषी बताने वाली भाजपा ने किसानों को महंगाई के सिवाय कुछ नहीं दिया। खाद यूरिया के दाम भी आसमान छू रहे हैं। किसानों की आय दोगुनी पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कई सवाल खड़े किए। प्रदेश की सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा अगर यही स्थिति रही तो कुछ दिनों में किसान अपनी जमीन बेचने पर मजबूर हो जाएंगे।

Published on:
06 Nov 2018 12:14 pm