
yogi sarkar
प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के विधायक रहे जवाहर यादव (पंडित) की हत्या के मामले में आरोपी करवरिया बंधुओं के खिलाफ केस वापस लेने की अभियोजन पक्ष की अर्जी को वादी पक्ष ने चुनौती दी है। सोमवार को अभियोजन पक्ष की अर्जी पर हुई सुनवाई के दौरान वादी ने पक्ष ने अर्जी लगाई और मामले की सुनवाई कर सजा सुनाने की मांग की है। कोर्ट ने वादी की अर्जी की कॉपी अभियोजन पक्ष को देने का निर्देश दिया है। मंगलवार को इस मामले पर फिर सुनवाई होगी।
एडीजे रमेश चंद्र की कोर्ट में शासन की ओर से पेश अधिवक्ता ने बताया कि सरकार के निर्देश पर मुकदमा वापस लेने की अर्जी दी गई है। सोमवार को सुनवाई शुरू होते ही पीड़ित पक्ष के वकील ने इस पर आपत्ति जताते हुए अर्जी लगाई। सुनवाई के दौरान कोर्ट में करवरिया बंधु भी पेश हुए। बता दें कि 1996 में हुए इस हत्याकांड के मामले में दो बार सीबीसीआईडी जांच हो चुकी है। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर इसकी नियममित सुनवाई हो रही है।
शासन द्वारा मुकदमा वापस लेने की अर्जी के बाद करवरिया समर्थकों में उनकी रिहाई की उम्मीद तेज हो गई है। सोमवार को मामले की सुनवाई के दौरान कचेहरी परिसर में बड़ी संख्या में उनके समर्थक जुटे रहे। वहीं, मंगलवार की सुनवाई में भी उनके समर्थक जुटने की तैयारी में हैं। करवरिया समर्थकों का कहना है कि वे इस बार दीपावली घर पर ही मनाएंगे।
Updated on:
06 Nov 2018 11:23 am
Published on:
06 Nov 2018 11:23 am
