
MP ELECTION 2018: ये भारी चूक कहीं हिला न दे BJP की नीव, वहीं कांग्रेस खेल गई अपना ट्रंप कार्ड
ग्वालियर। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा ने जिले की छह विधानसभा सीटों में से एक-एक सीट पर महिला प्रत्याशी को मैदान में उतारा था और दोनों ही महिला प्रत्याशियों ने विजय हासिल की, लेकिन इस बार भाजपा द्वारा पहली सूची में शहर के घोषित किए गए चार प्रत्याशियों में पिछली बार विजयी रही एक मात्र महिला प्रत्याशी का टिकट काट दिया गया, वहीं कांग्रेस ने इस बार एक महिला प्रत्याशी को फिर टिकट दिया है।
2008 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने डबरा और ग्वालियर दक्षिण पर महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारा था, इनमें से डबरा सीट पर महिला उम्मीदवार इमरती देवी विजयी रहीं, जबकि ग्वालियर दक्षिण से प्रत्याशी रश्मि पंवार शर्मा भाजपा के नारायण सिंह कुशवाह के मुकाबले हार गई थीं। इस चुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बालेन्दु शुक्ल बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे, जिससे कांग्रेस को नुकसान हुआ।
2008 में भाजपा ने किसी भी महिला प्रत्याशी पर भरोसा नहीं जताया था, लेकिन 2013 में ग्वालियर पूर्व से माया सिंह को टिकट दिया और वे जीतीं, पार्टी के सर्वे और उनके मंत्री के रूप में कार्यों को देखते हुए पार्टी ने इस बार उनका टिकट काट दिया है, वहीं कांग्रेस ने डबरा से पिछले चुनाव में विजयी रहीं इमरती देवी सुमन पर फिर भरोसा जता कर उन्हें मैदान में उतारा है।
विधानसभा वार यह रही महिला प्रत्याशियों की स्थिति
फैक्ट फाइल
Published on:
05 Nov 2018 11:57 am
