आगरा

125 करोड़ जनता मोदी सरकार से हिसाब मांगने की अधिकारीः अमित शाह

आगरा में योगी आदित्यनाथ के साथ तीन प्रांतों की पूरे दिन समीक्षा, शाम को प्रबुद्धजनों से किया संवाद, बताईं सरकार की उपलब्धियां

2 min read
Jul 05, 2018
amit shah

आगरा। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए यूपी से शंखनाद कर दिया है। यूपी की दो दिन के दौरे पर गुरुवार को अमित शाह आगरा पहुंचे। संजय प्लेस स्थित सूरसदन में अमित शाह ने प्रबुद्धजन सम्मेल को संबोधित किया। अमित शाह ने यहां कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश की सवा सौ करोड़ जनता मोदी सरकार का हिसाब मांगने की अधिकारी है। इससे पहले उन्होंने होटल उत्कर्ष विलास में भाजपा की संगठनात्मक बैठक की। आईटी प्रकोष्ठ से सीधा संवाद कर उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव जीतने की रणनीति बनाई। इसमें बृज, पश्चिम और कानपुर प्रांत के भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्रनाथ पांडे, उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा समेत तमाम मंत्री भी थे।

50 करोड़ लोगों को फायदा पहुंचाया
अमित शाह ने केन्द्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा - मैं सरकार के सारे काम बता नहीं सकता है। सबसे पहले हमने संकल्प लिया देश के उन 50 करोड़ लोगों को आगे लाने का, जिन्हें आजादी के बाद से आज तक फायदा नहीं मिला। इन्हें कांग्रेस की, राहुल की चार पीढ़ियों ने फयदा नहीं पहुंचाया। उन्हें फायदा पहुंचाने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया। सम्मेलन को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संबोधित किया।

ये भी पढ़ें

मिशन 2019-अखिलेश और मायावती ने जीत का बनाया बड़ा प्लान, भाजपा में मचा हड़कंप

यूपीए शासन में भ्रष्टाचार और घोटाले
यूपीए के शासन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 2013 में देश की हालत क्या थी। दस साल से यूपीए का शासन था। घोटाले, भ्रष्टाचार सभी चलते थे। 12 लाख करोड़ के घपले, घोटाले और भ्रष्टाचार उजागर हुए थे। देश का हर व्यक्ति अपने आप को प्रधानमंत्री मानता था। लेकिन, प्रधानमंत्री अपने आप को प्रधानमंत्री नहीं मानते थे। देश के भविष्य के प्रति सभी आशंकित थे।

किसानों को 70 साल में क्या मिला
अमित शाह ने कहा कि 70 साल में किसी सरकार ने हिम्मत नहीं दिखाई जिससे किसानों की तरक्की हो सके। किसान मांग करता था कि फसल का उचित दाम मिले। मोदी सरकार ने किसानों को लागत से डेढ़ गुना समर्थन मूल्य देने की शुरुआत की।


यूपी में योगी सरकार कर रही अच्छा काम
अमित शाह ने सपा बसपा गठबंधन पर करारा हमला करते हुए कहा कि यूपी में सपा, बसपा, बसपा सपा का काला दौर था। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब थी। थानेदारों को स्वतंत्रता नहीं थी। जाति विशेष को नौकरियां दी गई। भाजपा पर जनता ने भरोसा दिया। सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए यूपी में सरकार बनाने का मौका दिया। सवा साल से यूपी में योगी सरकार अच्छी चल रही है। यूपी में पुलिस गुंडों से डरती थी। योगी जी ने जिस प्रकार से डंडा चलाया है, गुंडे यूपी से बाहर हो गए हैं।

जाति-परिवारवाद की राजनीतिक करने वाले दलों पर हमला
अमित शाह ने कहा - सारी पार्टियां किसी न किसी जाति विशेष के साथ जुड़ी हैं या किसी न किसी परिवार विशेष से रिश्ता है। जब पार्टियां जाति विशेष या परिवार विशेष से जुड़ती हैं तो उनका उद्देश्य परिवार और जाति के कल्याण का रह जाता है, राष्ट्र का कल्याण नहीं कर सकते। इन सभी पार्टियों में भारतीय जनता पार्टी ही अकेली ऐसी पार्टी है, जो परिवारवाद से नहीं, विचारधारा से चलती है। जिस पार्टी का उद्देश्य परिवार या जाति का कल्याण नहीं है, उस पार्टी का उद्देश्य समस्त हिन्दुस्तान का कल्याण है।

ये भी पढ़ें

कांग्रेस चार पीढ़ी का हिसाब दे: अमित शाह
Published on:
05 Jul 2018 08:01 pm
Also Read
View All