आगरा

इस खबर ने मचा दी राजनीति जगत में हलचल, अमित शाह ने बंद कमरे में 10 मिनट तक क्या की चर्चा, खुला बड़ा राज

10 मिनट बंद कमरे में हुई चर्चा, नॉट कॉम और डॉट कॉम के बारे में दी जानकारी।
2 min read
• •
Updated: 6 Jul 2018, 6:51 PM IST
Feature image

आगरा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आगरा में विस्तारकों, आईटी विभाग के पदाधिकारियों से चर्चा की। इसके बाद सूरसदन में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में भी भी चर्चा की, लेकिन होटल उत्कर्ष विलास में एक कमरे में 10 मिनट अमित शाह ने आईटी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित मालवीय से क्या चर्चा की, इसे जानने के लिए हर कोई उत्सुक दिखाई दिया। आखिर 10 मिनट में अमित शाह ने ऐसा कौन सा मंत्र आईटी विभाग के शीर्ष नेतृत्व को दिया।

यहां था प्रोग्राम
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को विगत दिवस होटल उत्कर्ष विालस में एक दिवसीय कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में विस्तारकों के साथ बैठक हुई, लेकिन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सर्वाधिक समय आईटी विभाग की टीम को दिया। दो सत्रों में आईटी विभाग के सदस्यों के साथ हुई चर्चा के दौरान उन्हें लोकसभा चुनाव में किस तरह कार्य करना है इसका अमित शाह ने मंत्र दिया। लेकिन इस आयोजन के बाद 10 मिनट एक कमरे में आईटी विभाग के शीर्ष नेतृत्व के साथ अमित शाह की बात हुई। माना जा रहा है कि इसी 10 मिनट में अमित शाह ने गठबंधन पर विजय पाने के लिए बड़ा मंत्र दिया है।

ये हुआ बड़ा खुलासा
अमित शाह और आईटी विभाग के बीच हुई बैठक से मीडिया कर्मियों को दूर रखा गया है, जिसके चलते यहां की खबरें बाहर न निकल सकें, लेकिन इस बैठक के बारे में सूत्रों के हवाले से बड़ी जानकारी प्राप्त हुई। पता ये चला है कि अमित शाह ने आईटी विभाग के कार्य को दो भागों में बांटा है। पहला है नॉट कॉम और दूसरा है डॉट कॉम। आईटी विभाग को इन दोनों भागों पर कार्य करना है। नॉट कॉम में ऐसे लोगों को टारगेट करना है, जो इंटरनेट का प्रयोग नहीं करते हैं। आईटी विभाग के वॉलंटियर्स को ऐसे लोगों तक पहुंचना है। साफ शब्दों में कहा जाए तो प्रवास करना होगा, तभी बात बनेगी। इसके साथ ही डॉट कॉम वाले लोगों पर भी विशेष ध्यान देना है।

Published on: